BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ साफ, इस वजह से हुई महंत नरेंद्र गिरि की मौत - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 22, 2021

शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ साफ, इस वजह से हुई महंत नरेंद्र गिरि की मौत



महंत नरेंद्र गिरि (Mahant Narendra Giri) के पोस्टमार्टम (Postmortem) रिपोर्ट को लेकर बड़ी खबर आई है. शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फांसी लगने से मौत की वजह सामने आई है. जांच के लिए विसरा को सुरक्षित रख लिया गया है. अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि के शव का बुधवार को पोस्टमार्टम हुआ. करीब ढाई घंटे तक चले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस (Police) के उच्चाधिकारियों को सीलबंद लिफाफे में सौंप दी गई है.

पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को बाघंबरी गद्दी मठ ले जाया गया है जहां शव को गंगा स्नान कराने की तैयारी की जा रही है. नरेंद्र गिरि का पोस्टमार्टम पांच डॉक्टरों के पैनल ने किया और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के के उच्च अधिकारियों को सौंप दी गई है. पोस्टमार्टम वाली जगह सुबह से ही छावनी में तब्दील रही और किसी भी मीडियाकर्मी को भीतर जाने की अनुमति नहीं दी गई. बता दें कि महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी अभी भी उलझी हुई है. नरेंद्र गिरि की मौत के बाद नए-नए खुलासे तो हो रहे हैं, लेकिन मौत अभी भी रहस्य बनी हुई है. पुलिस की जांच में 7 ऐसे किरदार सामने आए हैं जिनकी कड़ियां नरेंद्र गिरि की मौत से जुड़ी हैं. इन्हीं कड़ियों को जोड़कर पुलिस महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी है. ये वो चेहरे हैं, जिनमें से कुछ के नाम नरेंद्र गिरि के सुसाइड नोट में हैं, लेकिन बाकी चेहरे भी सुर्खियों में हैं.




No comments:

Post a Comment