BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद पंचायत के द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण कार्य मैं ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा घटिया निर्माण कार्य ठेकेदार को नहीं है किसी खोफ... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 12, 2021

जनपद पंचायत के द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण कार्य मैं ठेकेदार द्वारा करवाया जा रहा घटिया निर्माण कार्य ठेकेदार को नहीं है किसी खोफ...





रेवांचल टाइम्स - आदिवासी बाहुल्य डिंडोरी जिला मुख्यालय में पोस्ट ऑफिस कार्यालय के सामने जनपद पंचायत के द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण कार्य कराया जा रहा है जहां ठेकेदार बाबू राम परमार और उपयंत्री की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है यहां बाउंड्री वाल कई लाखों की लागत से बनवाया जा रहा है लेकिन यहां कितने दिन खड़ी रहेगी कुछ कहा नहीं जा सकता जब इस मामले में ठेकेदार द्वारा जानकारी ली गई तो उन्होंने गोलमोल जवाब देते हुए सही मात्रा में सीमेंट मिलाने की बात कही लेकिन यहां सच्चाई देखा जाए तो कमीशन खोरी के चलते बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में सीमेंट का काफी कम उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण बाउंड्री वॉल कभी भी गिर सकती है और बड़ी दुर्घटना भी घट सकती हैं आखिर जिम्मेदार अधिकारी कब तक हाथ पर हाथ धरे बैठे रहेंगे और इन भ्रष्टाचार ठेकेदारों की मनमानी कब तक चलती रहेगी यह तो अपने आप में एक अहम सवाल है.. रेवांचल टाईम्स के प्रतिनिधि ने जब इस मामले में एसडीओ पंकज सोलंकी से बात की तो उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि इस मामले में जल्द जांच कर इंजीनियर को लेटर जारी किया जाएगा अगर अनियमितताएं पाई जाती है तो किसी को भी नहीं बख्शा जाएगा



रेवांचल टाइम्स. से प्रमोद पड़वार की खास रिपोर्ट सच के साथ.

No comments:

Post a Comment