रेवांचल टाईम्स - मण्डला मप्र कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग के नवनियुक्त प्रदेश सचिव वरिष्ठ कांग्रेस नेता छबिलाल कछवाहा का जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने आज जिला मुख्यालय में ऐतिहासिक स्वागत रैली निकालकर भव्य स्वागत किया। पवित्र तीर्थ सूर्यकुण्ड धाम से निकाली गई यह स्वागत रैली पुरवा, झूलापुल, उदय चौक, बड़ चौराहा, बस स्टैंड, लालीपुर, बंजर चौक होते हुए नगरपालिका परिसर में समापन हुई। स्वागत रैली के दौरान ग्राम पुरवा में तीन स्थानों में स्थानीय नागरिकों ग्रामीणों ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव का अभिनंदन किया। वहीं बस स्टैंड में कांग्रेस सेवादल ने भव्य स्वागत किया, लालीपुर चौराहे में एनएसयूआई से कोविद ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों युवाओं ने आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया। बंजर चौराहे में महिला कांग्रेस की टीम ने भव्य स्वागत किया। नगरपालिका पहुंचने के उपरांत सभा का आयोजन किया गया जिसमें नवनियुक्त प्रदेश सचिव, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने उद्बोधन दिए। ऐतिहासिक व भव्य स्वागत रैली के लिए सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार किया गया।
Friday, September 17, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
ऐतिहासिक स्वागत रैली के साथ प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत...
ऐतिहासिक स्वागत रैली के साथ प्रदेश सचिव का हुआ भव्य स्वागत...
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper


No comments:
Post a Comment