BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
साहब हमे स्कूल जाना है कैसे जाए, चारगांव के बच्चों की इस बात को सुनने वाला कोई नहीं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 29, 2021

साहब हमे स्कूल जाना है कैसे जाए, चारगांव के बच्चों की इस बात को सुनने वाला कोई नहीं

 




रेवांचल टाईम्स–वैश्विक महामारी कोरोना के कारण अब तक तो स्कूल बंद थे मगर अब जब खुले तो बच्चे पालकों और सोए हुए जनप्रतिनिधि से पूछ रहे है, हमे स्कूल जाना है कैसे जाए।


पूरा मामला ग्राम पंचायत जमुनिया के ग्राम चारगांव का है जहा के बच्चों को छटवी से माध्यमिक शाला पीपरडाही जाना पड़ता है, मगर वह रास्ता बड़ो के चलने लायक नहीं है तो ये बच्चे कैसे जाए रास्ते में जगह जगह पानी भरा है और चिकनी मिट्टी है जिससे दलदल बन गई है जिसमे प्रतिदिन कोई ना कोई बच्चा गिरता रहता है। कीचड़ में सने और चोटिल हुआ बच्चा घर जा कर अपने माता पिता से पूछता है हमे स्कूल जाना है कैसे जाए।


ग्रामीणों ने बताया की इसकी जानकारी उनके द्वारा सरपंच, सचिव, जिला पंचायत सदस्य, आदि को दी गई मगर किसी ने ध्यान नहीं दिया। तो अब ग्रामीणों और बच्चो ने कलेक्टर महोदय को आवेदन दे अपनी समस्या से अवगत कराया और जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment