रेवांचल टाइम्स :- कलेक्टर मंडला श्रीमती हर्षिका सिंह के दिशा निर्देशों पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व शिवाली सिंह नैनपुर द्वारा तहसील सभाकक्ष में जनसुनवाई का कार्यक्रम सप्ताह के प्रथम मंगलवार को दोपहर 11:00 से 1:00 तक रखा गया था।
जनसुनवाई कार्यक्रम में नगर के सभी विभाग प्रमुखों की उपस्थिति में समस्याओं को सुन निराकरण किया जाना था।
28 सितंबर 2021 को तहसील सभाकक्ष में जनसुनवाई कार्यक्रम रखा गया जनसुनवाई में 21 आवेदन प्राप्त हुए।
जिनमें मुख्य आवेदन एक महिला ने पति और ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित कर रहे संबंधित न्याय के लिए गुहार लगाई,
एक ठेकेदार ने नगरपालिका में किए गए कार्यो का भुगतान संबंधित आवेदन दिया, और समस्या बतायी, गरीबी रेखा में नाम दर्ज कराने अनेक आवेदन प्राप्त हुए, तहसील राजस्व संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, घर के ऊपर से विद्युत तार हटाने आवेदन, सहित अन्य समस्या से ग्रसित संबंधित आवेदन प्राप्त हुए।
सभी के निराकरण जल्द से जल्द कराने विभाग प्रमुखों को अनुविभागीय अधिकारी शिवाली सिंह ने आदेश दिया है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार वंदना कुशराम, एपीओ अनामिका रजक, बीआरसी दिलीप शरणागत, बीओसीएल पटेल, थाँवर परियोजना उपयंत्री कृपाल सिंह बघेल, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी यूएस माधवी, राजस्व निरीक्षक प्रेम चोटेल, लोक निर्माण विभाग ए डी एम वीएल उसके के अलावा अन्य शासकीय कार्यालय प्रमुख, आवेदक गणों एवं प्रस्तुत कार एमपी साहू की उपस्थिति रही।
✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स की रिपोर्ट ✒️

No comments:
Post a Comment