BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वन विभाग ने बेरोजगार युवाओ को ट्रेनिग हेतू किया हैदराबाद रवाना... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, September 21, 2021

वन विभाग ने बेरोजगार युवाओ को ट्रेनिग हेतू किया हैदराबाद रवाना...

 





रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के वन विभाग के सहयोग से ग्रामीण बेरोजगार 14 युवकों को प्रशिक्षण हेतु  हैदराबाद रवाना किया गया 



           वही जानकारी के अनुसार पूर्व सामान्य वन मंडल मण्डला वन मंडल अधिकारी कमल अरोरा के मार्गदर्शन में वन मंडल के परिक्षेत्र जगमण्डल, एवं मोहगांव से कुल 14 बेरोजगार युवकों को जिनकी आयु 18 से 33 वर्ष के बीच है जिन्हें लार्सन एंड टर्बो कंपनी में 3 माह के प्रशिक्षण हेतु वन मंडल अधिकारी कमल अरोरा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया गया और सभी को अग्रिम शुभकामनाएं दी गई । 

         वही परिक्षेत्र अधिकारी जगमण्डल श्रीमती लतिका तिवारी उपाध्याय के द्वारा सभी बच्चों को आवश्यक जानकारी दी गई और सकुशल तीन माह प्रशिक्षण प्राप्त करने पर रोजगार दिया जाएगा परिक्षेत्र जगमण्डल से 10 युवक ग्राम पौंडी, नरैनी, बिसनपुरा, चिखली, बीजेगाँव, दुधारी एवं परिक्षेत्र मोहगांव से 4 युवक प्रशिक्षण प्राप्त करने रवाना हुए । 

यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है कंपनी के द्वारा भोजन,चाय,नास्ता रहने की व्यस्थाएँ निःशुल्क हैं ।

युवकों को इलेक्ट्रीशियन, मेसन, प्लम्बर, एवं अन्य ट्रेडों का प्रशिक्षण दिया जाएगा ।

        मंडला जिले से यह पहला बेच ट्रेनिंग के लिये रवाना किया गया है।

No comments:

Post a Comment