अवैध खनन पर छापा, ट्रैक्टर-ट्राली, छोड़ भागे माफिया
रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले में रेत ठेकेदार के हौसले बहुत ही बुलन्द है क्योंकि सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में बैठे जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारीयो को सब को अपने अपने पद के हिसाब से सेट किया जा चुका इसलिये दिन दहाड़े बिना स्वीकृति रेत खदानों से भी रेत निकाली जा रही है और रायल्टी के बदले के एक पर्ची दी जा रही है और जिम्मदारों ने अपनी पूरी तरह से अपनी न देखने की दोस्ती निभा रहे जिससे आज जिले भर के कृषि कार्य वाले बिना नम्बरों के ट्रेक्टरो से सरेआम रेत जगह जगह से निकाल रहे है और दिलेरी से महंगे दामों में चोरी की रेत बेच लाखों कमा रहे है और जिम्मदारों को इस चोरी की रेत से उनका हिस्सा समय समय मे पहुँचाया जा रहा जिस्से जिम्मदारों ने पूरी तरह से अपनी आँखों मे रेत का पर्दा डाल लिए है।
ग्रामीणों की शिकायत में आज दो ट्रेक्टरो को अबैध तरीके से बागली में बिना स्वीकृति खदान सुर्पन नदी से रेत निकाल कर परिवहन किया जा रहा था जिसको लेकर आज माइनिंग विभाग के इंस्पेक्टर बसन्त पाटिल ने टेक्टर रोक कर पूछा तो उनके पास दिखाने के लिये कुछ नही था जिसे बसन्त पाटिल ने उन्हें तत्काल पकड़ कर अंजनिया चौकी में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है वही जानकारी लगते ही बागली में सुर्पन नदी से रेत निकाल स्कूल के मैदान में डंप रेत में लगे रेत चोरों ने माइनिग वीभग के अधिकारी को देख 9 दो 11 हुए। वही अंजनिया ओर आसपास के रेत चोरों में मचा हड़कम्प। पर क्या इस कार्यवाही से रेत चोरी रुक पाएगी ये कार्यवाही महज एक खाना पूर्ति होगी।




No comments:
Post a Comment