BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नगर में मार्केट ईलेवन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वधान में ओपन फुटबॉल मैच का हुआ शुभारंभ, शामिल हुईं दूसरे राज्यों की बड़ी-बड़ी टीमें... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 24, 2021

नगर में मार्केट ईलेवन स्पोर्ट्स क्लब के तत्वधान में ओपन फुटबॉल मैच का हुआ शुभारंभ, शामिल हुईं दूसरे राज्यों की बड़ी-बड़ी टीमें...





रेवांचल टाइम्स :- गुरुवार 23-09-21 को नैनपुर नगर में मार्केट ईलेवन स्पोर्टिंग क्लब के तत्वधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रथम नागरिक नरेश चंद्रोल, डॉ रवि तेजा, जुगल खंडेलवाल, एएसआई राजेश सेवाल, नीरज सोनी, हाफिज फिरदौश, पार्षद सुभाष सेन, नईम मंसूरी, उपस्थित रहे, नगर पालिका अध्यक्ष ने टॉस करा कर टूर्नामेंट के प्रथम मैच का शुभारंभ किया। इससे पूर्व सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। 

उद्घाटन मैच में मंडला की टीम वर्सेस नैनपुर की टीम के बीच में मैच खेला गया। मैच के शुरुआत में दोनों टीम पूरा जोश के साथ खेली। 

खेल की शुरुआत में नैनपुर ने मंडला को एक गोल दागकर बढ़त बनाई लेकिन फिर सेकंड राउंड में मंडला की टीम नैनपुर की टीम पर हावी हो गई और अंत में मंडला की टीम 3-1 से विजय रही। दूसरा मैच असम स्टेट और बालाघाट भरवेली के मध्य हुआ जिसमें दोनों टीमों ने काफी मेहनत करते हुए अपने खेल का जादू दिखाया और दर्शकों का मन मोह लिया। इस खेल के अंत तक स्कोर बराबरी का रहा और अंत में ट्राई ब्रेकर में 6 - 5 से अशम ने विजयश्री हासिल की।


टूर्नामेंट के आयोजनकर्ताओं ने जानकारी दी कि इस टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। जिसमें नगर की केवल एक टीम एवं बाकी सभी मध्य प्रदेश के बड़े शहरों एवं दूसरे राज्यों से आई हुई है। 

जिसमें बड़ा नाम रब्बानी क्लब नागपुर अंसार क्लब और असम का हैं। जिनके मैच का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इन 16 टीमों में जो टीम फाइनल में जगह बनाएगी वो फाइनल खेलेगी एवं उसे मिलेगा 21000 हजार का नगद पुरस्कार और एक चमचमाती ट्रॉफी वहीं दूसरी उपविजेता टीम को 11000 का नगद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी।


इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में नगर के दानदाताओं का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ,

जिसमें सर्वप्रथम विशेष सहयोग स्वर्गीय कृष्णा पटेल एवं स्वर्गीय उत्तम पटेल की स्मृति में उनके पुत्र पप्पू पटेल द्वारा पहला इनाम और दूसरा बड़ा सहयोग स्वर्गीय हितेश खंडेलवाल की स्मृति में उनके पिता जुगल खंडेलवाल के द्वारा दूसरा इनाम एवं राशि दी गई एवं राजेश पटेल, नीरज सोनी, सत्य प्रकाश सोनी, रेलवे अधिकारी से एईएन अनादि मित्तल, डॉ रवि तेजा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल एवं अखिल पटेल का सहयोग प्राप्त हुआ।


समिति के सभी सदस्य रहे उपस्थित जिसमें- 

वसीम खान, शेख वसीम, सैंकी नारंग, रशीद खान, तस्लीम खान, रॉबिन सैम्यूल, नितिन ठाकुर के द्वारा इस टूर्नामेंट को अंत तक सफल एवं भव्य रूप देने का प्राण लिया गया।


✒️ नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट ✒️

No comments:

Post a Comment