BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
ग्राम पंचायत बसोहरा में अवैध क्लीनिक का खुलेआम हो रही है संचालित बंगाली डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है बिना डिग्री डिप्लोमा के दवाइयां... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 12, 2021

ग्राम पंचायत बसोहरा में अवैध क्लीनिक का खुलेआम हो रही है संचालित बंगाली डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है बिना डिग्री डिप्लोमा के दवाइयां...


रेवांचल टाईम्स - गांव गांव शहर शहर बिना डिग्री धारियों डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है और जिम्मेदार गांधी जी के तीन बंदर बन बैठे है जहाँ शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नही की जा रही है मामला है जयसिहनगर से 15 किलोमीटर दूरी ग्राम पंचायत बसोहराहरा बिरासिनी चौक के पास फर्जी क्लीनिक संचालित कर मरीजों के जिंदगी के साथ किया जा रहा है खिलवाड़। बंगाली डॉक्टर के द्वारा अवैध क्लीनिक संचालित कर ग्रामीणों के जिंदगी से किया जा रहा है खिलवाड़ इस संबंध में जब मीडिया द्वारा उनसे जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने जानकारी देने से किया इनकार उनके द्वारा बोला गया आप लोगों को जो करना है तो कर लीजिए मैं नहीं डरता किसी को बीएमओ के द्वारा मुझे क्लीनिक संचालित करने के लिए कहा गया है। जब इस संबंध में बीएमओ से जानकारी चाही तो उनके द्वारा नहीं उठाया गया फोन। इसी  प्रकार नगर एवं ग्राम पंचायतों के अंतर्गत बंगाली  डॉक्टरों का गोरख धंधा फल फूल रहा है अगर समय रहते इन पर कार्रवाई न की गई तो किसी की भी जान जा सकती है। अब देखना यह होगा की मीडिया में खबर आने के बाद शासन प्रशासन के तरफ से क्या कार्यवाही की जाती है।

No comments:

Post a Comment