BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अवैध रेत परिवहन की कार्यवाही के दौरान हुई दुर्घटना के संबंध में जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान में... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 3, 2021

अवैध रेत परिवहन की कार्यवाही के दौरान हुई दुर्घटना के संबंध में जिला प्रशासन ने लिया संज्ञान में...

रेवांचल टाईम्स - शहडोल 31 अगस्त 2021- तहसीलदार जयसिंहनगर दीपक पटेल ने अवैध रेत परिवहन की कार्यवाही के दौरान हुई दुर्घटना के संबंध में सोशल मीडिया पर चल रही भ्रामक जानकारी की वस्तुस्थिति के संबंध में अवगत कराया है कि आज सुबह 8.34 बजे फील्ड भ्रमण के दौरान ग्राम भटगवांखुर्द में अवैध रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर क्रमांक- एमपी 18 एबी 6458 को रुकवाये जाने के दौरान ट्रैक्टर चालक की लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर पलट गई। जिसके कारण शासकीय वाहन का पिछला हिस्सा ट्रैक्टर इंजन से आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुआ है, अवैध रेत के परिवहन का प्रकरण क्रमांक-08/अ-67/2021-22 तैयार कर वरिष्ठ कार्यालय की ओर कार्रवाई हेतु भेजा जा चुका है। साथ ही लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने से हुई वाहन दुर्घटना के संबंध में थाना जयसिंहनगर में एफआईआर क्रमांक-389 पंजीबद्ध कराया गया है।

रेवांचल टाईम्स से अलीम खां ब्यूरो चीफ

No comments:

Post a Comment