BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
तालाब में डूबकर चार बच्चों की मौत, प्रतिमा विसर्जन के दौरान न पुलिस न गोताखोर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, September 20, 2021

तालाब में डूबकर चार बच्चों की मौत, प्रतिमा विसर्जन के दौरान न पुलिस न गोताखोर



भोपाल। भिंड जिले के मेहगांव में वनखंडेश्वर मंदिर के पास भटियारे ताल पर जहां 10 से 12 साल के बच्चे गणेश प्रतिमा विसर्जन करते समय डूबकर मौत के मुंह में समाए, वहां पुलिस का कोई अधिकारी तो क्या, सिपाही तक नहीं था। न ही यहां स्थानीय प्रशासन ने गोताखोरों के इंतजाम किए थे। हादसे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। ये बच्चे प्रतिमा विसर्जन के बाद तालाब में नहाने के दौरान हादसे का शिकार हुए।

टीआई तालाब में उतर गए वर्दी उतारकर

जनता का गुस्सा न फूटे, इसलिए टीआई स्वयं वर्दी उतारकर निकर-बनियान में ही तालाब में उतर गए। बच्चे तालाब में से मृत ही निकाले गए। हालांकि चारों को अस्पताल ले जाया गया, जिनमें से 3 बच्चों मृत घोषित कर दिया, जबकि एक की सांस चल रही थी। जिसे इलाज के लिए ग्वालियर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। तमाम बदइंतजामी से मेहगांव की जनता में रोष है। जिला प्रशासन ने मृत बच्चों के परिजनों को 10-10 हजार रुपए की अंतिम संस्कार सहायता राशि दी है। साथ ही बच्चों के शव निकालने वाले युवक को भी 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं।

इन चार बच्चों की हुई मौत

रविवार को मेहगांव की मौ रोड पर वनखंडेश्वर मंदिर के पास भटियारे ताल पर गणेश प्रतिमा विसर्जन के समय अभिषेक पिता राजू कुशवाह, सचिन पिता मधुराज राजावत, हर्षित पिता कृष्णवीर राजावत व प्रशांत पिता राजू कुशवाह निवासी मौ रोड मेहगांव की गहरे पानी में डूबने से मौत हुई थी। तालाब के आसपास खड़े लोगों ने तत्काल पानी में कूदकर बच्चों को बचाने की कोशिश की, लेकिन बच्चों की जान नहीं बचाई जा सकी।

करू चौधरी ने कहा कि पुलिस नहीं थी

बच्चों के शव निकालने वाले युवक करू चौधरी ने पत्रकारों से चर्चा में कहा कि यहां तालाब पर प्रतिमा विसर्जन के समय न पुलिस थी न गोताखोर थे। यहां बच्चों को जनता के लोगों ने ही बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी मौत हो गई। एक बच्चे को ग्वालियर भी रैफर किया, लेकिन उसकी जान भी नहीं बच सकी।

No comments:

Post a Comment