BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
भाजपा प्रदेश मंत्री ने ली चौरई ग्रामीण/नगर, कुंडा, चांद मंडल के स्वास्थ्य स्वयंसेवक की बैठक... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, September 18, 2021

भाजपा प्रदेश मंत्री ने ली चौरई ग्रामीण/नगर, कुंडा, चांद मंडल के स्वास्थ्य स्वयंसेवक की बैठक...





रेवांचल टाईम्स - शनिवार को भाजपा चौरई ग्रामीण नगर, कुंडा, चांद मंडल के स्वास्थ्य स्वयंसेवक की बैठक मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री श्री राजेश पांडे ,भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक श्री पं रमेश दुबे, भाजपा जिला महामंत्री श्री परमजीत बिज ने ली। बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

पूर्व विधायक श्री दुबे ने प्रदेश मंत्री राजेश पांडे का शाल श्रीफल से स्वागत किया।

     बैठक दौरान प्रदेश मंत्री श्री पांडे ने कहा की स्वयंसेवक के कंधों पर बड़ी जिम्मेवारी है। स्वयंसेवकों को अपने अपने कार्य में दक्ष एवं प्रवीण होना पड़ेगा। प्रशिक्षण प्राप्त कर वे ईमानदारी पूर्वक अपना दायित्व का निर्वहन करेंगे।

पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने मजबूती से कोरोना से सफल लड़ाई लड़ी है। स्वच्छता अभियान, सेवा ही संगठन अभियान के माध्यम से पार्टी के कार्यकर्ता लोगों की सेवा में तत्पर रहे। इसी तरह स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के माध्यम से बूथ के दो-दो स्वास्थ्य स्वयंसेवकों को प्रशिक्षित कर लोगों की सेवा में उपस्थित रहेंगे। संभावित कोरोना की तीसरी लहर के लिए गांव-गांव जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगे।


बैठक में ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, ग्रामीण प्रभारी शरद खंडेलवाल,नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र चौरे, जंप अध्यक्ष वीरपाल इनवाती, कुंडा मंडल अध्यक्ष कमलेश वर्मा, चांद मंडल अध्यक्ष कामेंद्र ठाकुर, महामंत्री सिरपत नायक, महामंत्री राजेश शर्मा, महामंत्री धर्मेंद्र पटेल, महामंत्री बनवारी माहोरे, महामंत्री अमित चौधरी, संदीप दुबे,रजनीश गौतम, श्रीपाल रघुवंशी, मनोज लिल्हारे, श्रीमति दीपा राय, सपना भारद्वाज, रश्मि रघुवंशी, आनंद शर्मा, रामनरेश रघुवंशी, मोहनराम रघुवंशी, प्रीतेश दुबे सहित विभिन्न मंडलों के स्वास्थ स्वयंसेवक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment