निवास:– मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों के सम्बन्ध में शासन प्रशासन से मांगो को लेकर प्रदेश भर में ज्ञापन सौंपा जा रहा है,अधिकारी कर्मचारी की मांग है, कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रत्याशा में पदोन्नति अतिशीघ्र प्रारम्भ किया जाए, प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित, निगम मंडल कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को केंद्रीय कर्मचारियों के सामान केंद्रीय तिथि से 16% महंगाई भत्ता का भुगतान तत्काल किया जावे, दैनिक वेतन भोगी, संविदा कर्मचारी, स्थाई कर्मी, आउट सोर्सिंग कर्मचारियों को नियमितीकरण, अनुकम्पा नियुक्ति के सरलीकरण को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जावे। समिति के निर्णय का तत्काल आदेश हो ऐसा प्रावधान किया जावे। इन सभी विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी कर्मचारी मोर्चा निवास ने निवास नायब तहसीलदार को मुख्यमंत्री और मध्यप्रदेश मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया। और बताया की अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती तो सड़कों पर उतर उग्र आंदोलन करेंगे जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment