BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल हाईवे शीतल ढाबा अंजनियां के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, September 19, 2021

नेशनल हाईवे शीतल ढाबा अंजनियां के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया

 




रेवांचल टाइम्स -शीतल ढाबा के सामने धरना स्थल पर मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार बिछिया  को सौंपा गया  18 सितंबर को हुए अंजनिया में भीषण हादसे को लेकर आज ग्राम अंजनिया के घटनास्थल के निकट विशाल  धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है जिसमें जनता द्वारा मुख्य तीन बातों को लेकर ज्ञापन सौंपा गया




1 ओवरब्रिज की मांग

2 पशु मालिकों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग

3 तात्कालिक व्यवस्था जिससे कि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

इन तीन मुख्य मांगों को लेकर ग्राम अंजनिया और आसपास के निकटतम ग्राम वासियों की मांगों को लेकर आज धरना प्रदर्शन किया गया है



हादसा इतना  खतरनाक था कि 18 मवेशियों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जिसमें 12 अन्य मवेशी विशेष रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार चल रहा है जिनमें से कुछ मवेशी रात में भी मर चुकी हैं इतना भयंकर हादसा होने से जनता में भारी आक्रोश का माहौल बना हुआ है इससे पहले भी इस प्रकार की घटनाएं यहां पर घटित हो चुकी हैं जिसमें की भारी जनहानि हो चुकी हैं और पिछली घटनाओं में ना जाने कितनी मवेशियों की जान जा चुकी है। घटनास्थल पर  भारी  मात्रा में पुलिस दलबल उपस्थित रहा जिसमें बिछिया थाना बम्हनी थाना मंडला थाना व अन्य थानों की टीम घटनास्थल पर पहुंची। इस घटना में घायल मवेशियों का इलाज पशु चिकित्सकों के द्वारा किया गया उनके साथ अंजनिया का गौ सेवा एवं रक्तदान संगठन का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ

No comments:

Post a Comment