रेवांचल टाईम्स - बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य में गुणवत्ता हीन सामग्री का उपयोग कर किया जा रहा था निर्माण कार्य नामक का खबर का प्रकाशन रेवांचल टाईम्स न्यूज के माध्यम से किया गया था। जिसके चलते परीक्षण कराके एसडीओ ने ठेकेदार और उपयंत्री को किया नोटिस जारी किया गया है डिंडोरी जिला मुख्यालय पोस्ट ऑफिस कार्यालय के सामने जनपद पंचायत के द्वारा बाउंड्री वाल निर्माण कार्य कराया जा रहा था जहां ठेकेदार बाबूराम परमार और उपयंत्री की मिलीभगत से घटिया निर्माण कार्य कराया जा रहा है बाउंड्री वाल कई लाखों की लागत से बनाई जा रही थी लेकिन यहां कितने दिन खड़ी रहेगी कुछ कहा नहीं जा सकता इस मामले में ठेकेदार से जब जानकारी ली गई तो ठेकेदार द्वारा इसी तरह सामग्री उपयोग करने और मसाला बनाने की बात कही गई जो पूर्ण तरह तरह से गलत है लेकिन यहां सच्चाई देखा जाए तो कमीशन खोरी के चलते बाउंड्री वाल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है जिसके कारण बाउंड्री वाल कभी भी गिर सकती हैं इस मामले को रेवांचल टाइम्स ने 2 दिन पहले प्रमुखता से प्रकाशित किया था जिसकी खबर पढ़ते ही एसडीओ पंकज सोलंकी ने तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए ठेकेदार और उपयंत्री के को बाउंड्री वाल निर्माण कार्य सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण कराने के उपरांत ही निर्माण कार्य कराए जाने के लिए नोटिस जारी किया और नोटिस में उल्लेख किया गया कि यदि आपके द्वारा निर्माण कार्य गुणवत्ता हीन किया जाता है तो आप के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी एवं वरिष्ठ कार्यालय को सूचित करते हुए लेख किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जवाबदारी ठेकेदार और उपयंत्री की होगी यहां निर्माण कार्य 15 वित्त से बाउंड्री वाल निर्माण कार्य कराया जा रहा है जो ठेकेदार उपयंत्री द्वारा थारी लापरवाही बरती जा रही है।

No comments:
Post a Comment