BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
गायत्री शक्तिपीठ मंडला के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार की टोली कर रही जगह—जगह गोष्ठी.. - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, September 17, 2021

गायत्री शक्तिपीठ मंडला के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार की टोली कर रही जगह—जगह गोष्ठी..




रेवांचल टाईम्स - मंडला गायत्री शक्तिपीठ मंडला के द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार की टोली जो दिनांक 12 .9 .2021 को नारायणगंज होते हुए मंडला गायत्री शक्ति पीठ मंडला पधारी,दिनांक 13/9/21 को गायत्री शक्ति पीठ बम्हनी बंजर , गायत्री  चेतना केन्द्र मक्के, धौरगांव प्रज्ञा मंडल के पश्चात दिनांक 14/9/21 को श्रीराम चेतना केन्द्र गंगोरा उपवन पौड़ी,एवं गायत्री शक्ति पीठ अंजनिया में गोष्ठी के पश्चात गायत्री शक्ति पीठ मंडला में जिला गोष्ठी को गुरु कार्य कैसे परिजनों तक विस्तार हो पर गहन मार्ग दर्शन दिया. शाम मां नर्मदा सहस्र धारा के विहृगंम रुप का दर्शन किया.। दिनांक 15/9/21 को प्रज्ञापीठ गौघाट देवदरा होते हुये निवास मैं गोष्ठी लेकर निवास से कटनी के लिए प्रस्थान किये. शांतिकुंज टोली के टोली नायक आदरणीय भाई प्रभा कांत तिवारीजी,आदरणीय बसंती लाल सोलंकी बाबू जी,उपजोन समन्वयक आदरणीय डा. एमपी गुप्ता बाबूजी जिला समन्वयक श्री राम नाथ पटेल मंडला मुख्य प्रबंधक टृष्टी श्री रामाश्रेय चन्दौल जी, लगातार टोली के साथ रहे.जिले की विभिन्न इकाइयों में टोली द्वारा गायत्री परिवार कैसे बढ़े, लेखा-जोखा परिजनों में उत्साह गायत्री के प्रति समर्पण उनके अंशदान आदि विषय पर  चर्चा की गई टोली के आगमन से जिले के समस्त परिजनों के बीच ऊर्जा का संचार हुआ, गायत्री परिवार के कार्य को  आगे ले जाने हेतु कार्यकर्ताओं ने  संकल्प लिया.  जिले में परम पूज्य गुरुदेव के कार्य को आगे बढ़ाने हेतु  पांच कुंडीय, यज्ञ 9 कुंडीय एवं 24 कुंडीय यज्ञ के लिए वातावरण निर्माण हेतु कहां गया. आज विदाई के अवसर पर संरक्षक श्री आरएन गुप्ता जी ,श्री राम जी चंदन जी,श्री जयंत वर्मा जी युवा प्रकोष्ठ प्रमुख संदीप साहू जी सह जिला समन्वयक दीपक रोहरा जी एवं फूलचंद यादव परिव्राजक आदि भाईयों ने विदाई दी l


रेवांचल टाइम्स निवास से देवेन्द्र चौधरी की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment