रेवांचल टाईम्स - भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे गुरुवार को कोराेना काल में दिवंगत हुए लोगो के परिजनों से मिलने क्षेत्र में निकले। श्री दुबे ने ग्राम भांडपिपरिया मे स्व फागलाल वर्मा, ग्राम बांसखेड़ा में स्व भौरीलाल जैन, घनश्याम वर्मा, सुरेश उईके, अंतराम विश्वर्मा, दीपक चौरिया, ग्राम पंचगांव में स्व शंभूदयाल वर्मा के निवास पर जाकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया।
इस दौरान वरिष्ठ बिस्सु पटेल, ज उपाध्यक्ष राधेश्याम पटेल, नीरज पटेल, सत्यनारायण चौरिया, डा शिवराम पटेल, मुन्ना पटेल, सारंग पटेल, सुमित पटेल, अजेश चौरिया, आकाश जैन सहित स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment