BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शर्मनाक कांड :बदमाशों ने युवती की आंखों को एसिड डालकर कर मसल दिया - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 22, 2021

शर्मनाक कांड :बदमाशों ने युवती की आंखों को एसिड डालकर कर मसल दिया



पन्‍ना, मध्य प्रदेश। कहीं न कहीं से कुछ ऐसे शर्मनाक कांड की खबर सुनने को मिलती है, जिसे सुनते ही खुन खोलने लगता है और ऐसी घटना को सुनकर यह कह सकते है कि, लोगों में इंसानियत तो बिल्‍कुल बची ही नहीं है। दरअसल, MP के पन्ना जिले में कुछ बदमाशों ने एक युवती की आंख में एसिड डाल दिया, इतना ही नहीं बल्कि एसिड डाल पर युवती की आंखों को मसल तक दिया गया।

युवती को कुछ दिखाई नहीं दे रहा :

बताया जा रहा है कि, यह मामलों पन्ना में एक हैरतअंगेज को है और बदमाशों द्वारा युवती की आंखों में एसिड डालने के कारण उसे कुछ दिखाई भी नहीं दे रहा है। इस दौरात युवती को गंभीर हालत में रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। अब युवती की आंखों में एसिड डालने वाले बदमाश कौन है, फिलहाल इन आरोपियों का अभी कुछ पता नहीं चला है। हालांकि, घटना की सूचना के बाद कलेक्टर संजय मिश्रा और एसपी धर्मराज मीणा युवती से मिलने अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। इस दौरान अफसरों ने आरोपियों को जल्द पकड़ने का आश्वासन दिया है।

पीड़िता ने बताया :

तो वहीं, अस्पताल में भर्ती गुड़िया ढीमर (20) द्वारा यह बात सामने आई है कि, वह अपने भाई कपिल ढीमर के साथ बीते दिन मंगलवार को सुबह के समय करीब 8 बजे अपने घर पर थी। तभी पड़ोसी सुम्मी राजा और गोल्डी राजा आए और हम दोनों को ये कहकर घर से ले गए कि, उन्हें कुछ पूछताछ करनी है। इसके बाद आरोपी हम दोनों भाई-बहन को सुनसान जगह ले गए, यहां मेरे साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर भाई और मेरे साथ मारपीट भी की। पीड़िता द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, सुम्मी ने मुझे पकड़कर जबरदस्ती मेरी आंखों में एसिड डाल दिया। इसके बाद गोल्डी ने मेरी दोनों आंखों को मसल दिया। मैं दर्द से तड़पती रही। आरोपी मेरे भाई को अपने साथ ले गए।

इस दौरान अस्पताल में भर्ती गुड़िया ढीमर द्वारा पुलिस को यह बात भी बताई कि, ''दोनों आरोपियों के घर से कोई महिला बिना बताए कहीं चली गई है। आरोपियों को शक था कि, उसे भगाने में मेरा हाथ है, इसलिए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।''

No comments:

Post a Comment