BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खराब सड़क ने फिर ली महिला की जान, 6 माह मासूम भी घायल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 23, 2021

खराब सड़क ने फिर ली महिला की जान, 6 माह मासूम भी घायल




रेवांचल टाईम्स–लखनवाडा से जाम तक जाने वाली सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने से आज एक अप्रिय घटना घटित हो गई बाइक में अपनी गोद में 6 माह की मासूम लाड़ली को लेकर जा रही महिला चलती बाइक से ऐसी गिरी की उसकी मौत हो गई। और मासूम बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।


प्राप्त जानकारी के अनुसार लखनवाड़ा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जैतपुरकला से किसनपुर के बीच में आज बाइक से जा रहे दंपति में बाइक में सवार गांव ढाना निवासी पति–पत्नी बाइक से जा रहे थे अचानक रास्ते में गड्ढे के कारण बाइक अनियंत्रित होने के कारण महिला बच्ची सहित उछल कर नीचे गिर गई। साथ में उसकी बच्ची जो गोद में छह माह की थी वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं 6 माह की बच्ची का उपचार जारी है।


विनोद दुबे के साथ रेवांचल टाईम्स की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment