BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सुनी आमजन की समस्यायें..138 आवेदक अपनी समस्यायें लेकर पहुँचे... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, September 29, 2021

जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सुनी आमजन की समस्यायें..138 आवेदक अपनी समस्यायें लेकर पहुँचे...

 



     रेवांचल टाइम्स - आज 28 सितम्बर 2021 को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ गिरीश कुमार मिश्रा ने अपनी समस्यायें लेकर आये आवेदकों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनका शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये । कुछ प्रकरणों में उन्होंने सीधे संबंधित अधिकारी को फोन लगाकर प्रकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी ली और आवेदक पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। आज की जनसुनवाई में कुल 138 आवेदक अपनी समस्यायें एवं शिकायतें लेकर आये थे। जनसुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी विवेक कुमार, अपर कलेक्टर शिवगोविंद मरकाम, संयुक्त कलेक्टर  सतीश प्रधान, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती आयुषी जैन एवं सभी विभाग के अधिकारी मौजूद थे।


जनसुनवाई में बैहर तहसील के गढ़ी क्षेत्र के ग्राम हीरापुर के ग्रामीण शिकायत लेकर आये थे कि ग्राम कदला का हैंडपंप खराब हो गया है। अत: उसे शीघ्र ठीक कराया जाये या उसके बदले में नया हेंडपंप खनन कराया जाये। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने इस पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी को फोन लगाकर ग्राम कदला के हेंडपंप की वस्तुस्थिति बताने कहा। अधिकारी द्वारा बताया गया कि हेंडपंप खराब हो गया है। इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने 07 दिनों के भीतर हेंडपंप का सुधार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। ग्राम कदला का ही भगत सिंह मरावी शिकायत लेकर आया था कि उसका राशन कार्ड बनाया जाये। वह दो वर्ष से पंचायत के चक्कर काट रहा है, लेकिन अब तक उसका राशन कार्ड नहीं बनाया गया है। इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने तत्काल बैहर तहसीलदार को फोन कर निर्देशित किया कि वे भगतसिंह के प्रकरण की जांच करें और पात्र होने पर शीघ्र उसका राशन कार्ड बनाकर दें। ऐसा ही प्रकरण लेकर ग्राम आलेझरी की सुल्का बाई सोनी का भी था। सुल्का बाई कसा कहना था कि वह खाद्य विभाग एवं जनपद पंचायत के चक्कर लगा चुकी है, लेकिन अब तक उसका बीपीएल राशन कार्ड नहीं बना है। इस पर कलेक्टर डॉ मिश्रा ने वारासिवनी तहसीलदार को सुल्का बाई के पात्र होने पर शीघ्र राशन कार्ड बनवाने के निर्देश दिये है। 


       जनसुनवाई में ग्राम ओरम्हा के ग्रामीण शिकायत लेकर आये थे कि उनके गांव की मेन रोड तक की 01 किलोमीटर लंबाई की सड़क बहुत खराब हो गई है अत: गांव तक पहुंचने की सड़क का सुधार कार्य कराया जाये। ग्राम मानपुर-चरेगांव के ग्रामीण उनके गांव तक 03 से 4 किलोमीटर लंबाई की सड़क नहीं होने से परेशानी होने एवं गांव में बिजली नहीं रहने एवं वोल्टेज की समस्या लेकर आये थे।


ग्राम कोसमी की कस्तुरा बाई मेश्राम प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने की मांग लेकर आयी थी। उसका कहना था कि वह बहुत गरीब है और उसका मकान जर्जर हो गया है। ग्राम गर्रा का मीतु कुमार बोपचे बारिश में मकान गिर जाने के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आया था। वार्ड नंबर-18 भरवेली का ईशुलाल बिसेन अतिवर्षा के कारण मकान क्षतिग्रस्त होने से राहत राशि दिलाने एवं प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आया था। ग्राम सुसवा की भागरता बाई बाहे भी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग लेकर आयी थी। कलेक्टर डॉ मिश्रा ने इन आवेदकों से कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ ग्राम पंचायत की प्रतिक्षा सूची के अनुसार ही मिलेगा।


जनसुनवाई में लोक निर्माण विभाग का सेवानिवृत्त स्थल सहायक गिरधारीलाल डोंगरे शिकायत लेकर आया था कि वह 31 दिसम्बर 2016 में सेवानिवृत्त हो गया है, लेकिन उसे अब तक 7 वें वेतनमान के एरियर्स और 23 माह के यात्रा देयक का का भुगतान नहीं किया गया है। उसे 67 हजार 842 रुपये का एरियर्स मिलना था, लेकिन मात्र 2322 रुपये ही मिले है। इसी प्रकार तहसील कार्यालय लालबर्रा से सेवानिवृत्त सहायक ग्रेड-2 चिंतामन सूर्यधर शिकायत लेकर आया था कि वह 31 दिसंबर 2017 को सेवाविृत्त हो गया है, लेकिन उसकी जीपीएफ की पासबुक अब तक ग्वालियर नहीं भेजी गई है।


हायर सेकेंडरी स्कूल भानेगांव के पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री किशोर पारधी स्कूल तक पहुंच मार्ग, शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण कराने की मांग लेकर आये थे। इसी प्रकार ग्राम नारंगी के ग्रामीण शासकीय माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं बाउंड्रीवाल निर्माण की मांग लेकर आये थे। ग्राम दुधारा के ग्रामीण भी माध्यमिक शाला भवन के जर्जर होने के कारण वहां पर कभी भी अनहोनी घटना की संभावना को देखते हुए स्कूल भवन निर्माण की मांग लेकर आये थे। विराज पाटिल शिकायत लेकर आया था कि उसके द्वारा हायर सेंकेंडरी स्कूल आरंभा में अतिथि शिक्षक वर्ग-1 के लिए आवेदन किया गया था और उसका स्कोर 175.9 था। लेकिन प्राचार्य द्वारा उससे कम स्कोर 169 वाले को अतिथि शिक्षक वर्ग-1 के लिए रखा गया है।


खैरलांजी तहसील के ग्राम मानेगांव का कैलाश रहांगडाले शिकायत लेकर आया था कि उसके गांव के द्वारका प्रसाद पटले द्वारा वार्ड नंबर-16 के सरकारी बोरिंग में निजी पंप लगाया गया है। जिसके कारण गांव के अन्य लोगों को पानी की समस्या हो रही है। खैरलांजी तहसील के ग्राम घोटी की गेसवंती खंजरे नसबंदी आपरेशन फेल होने के कारण मुआवजा दिलाने की मांग लेकर आयी थी। उसका कहना था कि 20 अगस्त 2013 को जिला चिकित्सालय बालाघाट में उसका नसबंदी आपरेशन हुआ था। लेकिन उसका नसबंदी आपरेशन फेल हो गया है अत: उसे मुआवजा दिलाया जाये।


नगरीय क्षेत्र वारासिवनी की सविता निरडवार शिकायत लेकर आयी थी कि शासकीय कर्मचारी किशोर पिता तुकड्यादास डेकाटे द्वारा उसकी एवं सिंचाई विभाग की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर तीन मंजिला काम्प्लेक्स बनाया जा रहा है। लेकिन उस पर कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है। अत: किशोर डेकाटे द्वारा किया गया अतिक्रमण शीघ्र हटाया जाये।


रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment