BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP Weather Today: इन जिलों में हो सकती है बारिश, यहां रहेगा मौसम साफ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, August 24, 2021

MP Weather Today: इन जिलों में हो सकती है बारिश, यहां रहेगा मौसम साफ



भोपाल: मध्य प्रदेश में मानसून रुक-रुक कर लौट रहा है. जहां कुछ दिन बारिश का दौर खत्म हो गया था, वहीं अब दोबारा आसमान में काले बादल छाए हुए हैं. प्रदेश के कई जिलों में बारिश (Rain in MP) हो रही है. बीते तीन दिनों से लगातार मूसालाधार बारिश (Heavy Rain in Madhya Pradesh) चालू है. आज भी कई इलाकों में बारिश होने की संभावना है, तो कहीं घने बादल छाए रहेंगे.

इन जिलों में हो सकती है बारिश
शाजापुर, देवास, नीमच, मंदसौर, ग्वालियर, उज्जैन, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, भिंड, आगर-मालवा, मुरैना,नीमच, दतिया, मुरैना, मंदसौर, भिंड, शिवपुरी, झाबुआ, शाजापुर, आगर-मालवा, बैतूल, राजगढ़, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर और रतलाम में गरज चमक के साथ ही बारिश हो सकती है.

23 अगस्त को भी कई इलाकों में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग (MP Weather Update) ने चार बड़े जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी जारी की थी. इनके अलावा लगभग 28 जिलों में आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया था.

इस कारण हो रही बरसात
मौसम विभाग के अनुसार 'मानसून ट्रफ' राज्य के टीकमगढ़ और सीधी जिलों से होकर गुजर रहा है. फिलहाल चक्रवाती हवाओं का दबाव उत्तर-पूर्व राजस्थान और उससे जुड़े उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर लगातार बना हुआ है. इन दोनों सिस्टम के मिलने से मध्य प्रदेश में नमी आ रही है.

गौरतलब है कि अगस्त शुरू होने के साथ ही बारिश ने मध्य प्रदेश में तबाही मचाई थी.ग्वालियर, भिंड और श्योपुर जिले बाढ़ की चपेट में आ गए थे, जिसके कारण कई लोगों को भारी नुकसान का सामना करना बड़ा. इस बाढ़ में करीब 24 लोगों की मौत की जानकारी भी सामने आई थी.

No comments:

Post a Comment