BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
MP के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सोच समझकर घर से निकलें इन जिलों के लोग, Red Alert है जारी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 1, 2021

MP के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, सोच समझकर घर से निकलें इन जिलों के लोग, Red Alert है जारी



भोपाल: मध्य प्रदेश में झमाझम बरसात का सिलसिला जारी है. मौसम केंद्र भोपाल ने प्रदेश के ग्वालियर, शिवपुरी, दतिया और भिंड जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है, जिसके कारण जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है.

मौसम विभाग ने लोगों से घर पर रहने और यात्रा ना करने की अपील की है. तेज बारिश के कारण नदी-नाले ऊफान पर आ सकते हैं, इसके लिए लोगों से बरसाती नदी और नालों से दूर रहने को कहा गया है.




मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अशोकनगर, गुना, मुरैना, श्योपुर, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ और दमोह जिलों के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मंदसौर, नीमच और पन्ना जिले में भारी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में लुढ़का पारा
बता दें कि राजधानी भोपाल में बारिश पड़ने से मौसम में ठंडक महसूस की गई है. यहां दिन और रात के तापमान में केवल डेढ़ से 5 डिग्री का अंतर ही रह गया. जिसके चलते लोगों को ठंडक का एहसास हुआ.

No comments:

Post a Comment