Corona Vaccine Side Effect: कई बार ये सवाल सामने आया है कि यदि एक ही व्यक्ति को अलग-अलग ब्रांड की दो वैक्सीन लग गई तो क्या होगा? दूसरी तरफ ब्राजील के एक शख्स ने कोरोना वायरस से बचने के लिए ऐसा किया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया है. इस शख्स ने तीन अलग-अलग ब्रांड की कोरोना वैक्सीन की 5 डोज लगवा ली. आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि उल्टे-सीधे वैक्सीनेशन के बाद भी शख्स बिल्कुल चंगा घूम रहा है.
दरअसल, ब्राज़ील का ये शख्स चाहता था कि उसे कोरोना वायरस किसी भी हालत में नहीं होना चाहिए. इसके बाद उसने कोरोना का टीका लगवाने का अलग ही प्लान बनाया और कोरोना का जो भी टीका उसे जहां भी मिला, उसने सब लगवा डाला. इस शख्स ने ढाई महीने के अंदर कोरोना वैक्सीन की कुल 5 डोज़ लगवा ली और इस बारे में किसी को पता भी नहीं चला.
ब्राज़ील की राजधानी रियो डे जेनेरियो के रहने वाले इस शख्स ने बताया कि देश में कोरोना वैक्सीन आने के बाद उसने मई महीने से इसे लगवाना शुरू किया. इसके बाद जून तक उसने 5 वैक्सीन लगवा ली थी. यहां तक कि वह जुलाई महीने में वैक्सीन की छठीं डोज़ लगवाने की भी कोशिश कर रहा था. इसी बीच वह पकड़ा गया.
बता दें कि शख्स ने 12 मई को फाइज़र वैक्सीन की डोज़ लगवाई थी. इसके बाद 5 जून को उसने एस्ट्राज़ेनिका की दूसरी डोज लगवाई. फिर 17 जून को कोरोनावैक की तीसरी डोज़ लगवाई और 9 जुलाई को फाइज़र वैक्सीन की चौथी डोज तथा 21 जुलाई को कोरोनावैक की एक और डोज लगवा ली.
स्वास्थय अधिकारियों को पहले लगा कि शख्स ने कोरोना की इतनी डोज नहीं लगवाई है, बल्कि उसका रिकॉर्ड रखने में गड़बड़ी हुई है. लेकिन बाद में जब इस मामले की जांच हुई, तब पता चला कि उसने कोरोना की 5 डोज लगवाई है और ये रजिस्ट्रेशन की गड़बड़ी की वजह से हुआ है. शख्स की पहली और दूसरी डोज़ के रिकॉर्ड में भी झोल है. वैक्सीनेशन स्टेशन को यह भू नहीं पता चल पा रहा है कि शख्स को किस वैक्सीन की पहली और किस वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगी है.

No comments:
Post a Comment