Breaking

revanchal times new

सत्ता के अहंकार में भाजपा नेता बने महाजन.......




 रेवांचल टाईम्स - आंदोलनकारियों को अय्याश जीवी मवाली कह मौलिक अधिकारों पर कर रहे कुठाराघात-सँयुक्त किसान मोर्चा

पद की लोलुप्ता में भाजपा नेता भूले मर्यादा किसान मोर्चा ने कहा अभी मानसिक सतुंलन बिगड़ा सर ना फोड़ें वैभव पवार सिवनी देश के अन्नदाता किसानों को तीन कृषि विरोधी कानून लाकर केंद्र की मोदी सरकार अपने  कार्पोरेट मित्रों की गुलामी में धकेला चाहती है । जिसके विरोध में आज भाजपा का अनुवांशिक किसान संगठन को छोड़ तमाम किसान संगठन आठ माह से अधिक समय से देश व्यापी आंदोलनरत है। वही भाजपा शासित राज्यों की राज्य सरकारों सहित केंद्र की मोदी सरकार ने आंदोलन को तोड़ने बदनाम करने तमाम षड्यंत्र करते हुए किसानों की एकता को तोड़ने में विफल हो चुकी है। देश की राजधानी दिल्ली के तमाम वार्डरों में आंदोलनरत आंदोलित किसानों को आतंकवादियों की तरह केंद्र सरकार के अधीनस्थ दिल्ली पुलिस ने चारों ओर से घेर रखा है । छह साल के सत्ता अहंकार में भाजपा के नेता ऐसे महाजन बन गए है जो भारतीय संविधान में प्रदत नागरिकों के अधिकारों का उपयोग करते हुए गाँधीवादी अहिंसात्मक तरीके से कड़कड़ाती ठंड चिलचिलाती धूप व अब बरसात में भी राजधानी की सड़कों पर अपनी कृषि भूमि को कारपोरेट की गुलामी से बचाने आंदोलित किसान नेताओं के लिए भाजपा नेताओं द्वारा अय्याशजीवी  मबाली जैसे शब्दों का उपयोग कर रहे है ।सँयुक्त किसान मोर्चा सिवनी ऐसे नेताओं की कटु निंदा की है।सँयुक्त किसान मोर्चा के प्रवक्ता राजेश पटेल ने ऐसे नेताओं को एक दिन के लिए किसानों की तरह जिंदगी जीकर देखने की सलाह देते हुये कहा है कि 2022 में किसानों की आय दुगुनी करने का वादा कर सत्ता में काबिज होने वाली केंद्र की मोदी सरकार की विफलता,चरमराई देश की अर्थव्यवस्था, बढ़ती बेसुमार महँगाई से पीड़ित जनमानस के विरोध बढ़ते दबाब के कारण भाजपा नेताओं का मानसिक सतुंलन दिनों दिन बिगड़ते जा रहा है। सरकार को समय रहते लचर स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना चाहिए। ताकि इन नेताओं का बिगड़ते मानसिक सतुंलन पर बेहतर इलाज मिल सके। प्रदेश के सरलता सज्जनता ओर विधवत्ता की प्रतिमूर्ति स्वास्थ मंत्री विश्वास सारंग का भी मानसिक सतुंलन बिगड़ गया है जो बढ़ती बेसुमार महँगाई के लिए देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को 75 साल बाद दोषी ठहरा रहे है। एसकेएम के नेताओं ने  भाजपा के ऐसे नेताओं जिनका मानसिक सतुंलन बिगड़ रहा है उनका तत्काल नागपुर या आगरा के चिकित्सालय में स्वास्थ परीक्षण की माँग की है।

Post a Comment

Previous Post Next Post