BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
अघोषित बिजली कटौती से पिण्डरई क्षेत्र के ग्रामीण परेशान जिम्मेदार नही उठाते फोन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, August 29, 2021

अघोषित बिजली कटौती से पिण्डरई क्षेत्र के ग्रामीण परेशान जिम्मेदार नही उठाते फोन...



रेवांचल टाइम्स - जिले के नगर से लेकर गाँव गाँव तक अघोषित बिजली कटौती से पिण्डरई के ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दिन में दो से चार घंटे तक की बिजली गुल होती ही रहती है। सबसे बुरा हाल ग्रामीण फीडर का है। बिजली गायब रहने से कई काम काज ठप पड़े हैं। ग्रामीणों के अनुसार बिजली सप्लाई बिना कोई सूचना के ही कटौती की जा रही है। बिजली की सप्लाई न मिलने से कई व्यापारी व कई बिजली उपभोक्ता परेशान है।  हर समय बिना कोई सूचना के कई घंटों बिजली गुल रहती है। दिन में दो से चार घंटे की अघोषित कटौती से कई दुकानदारों वालों को व बिजली उपभोक्ताओं को दिक्कत महसूस होती रहती है। ग्रामीणों ने मांग की है कि बिजली की समस्या का समाधान कर ग्रामीणों को राहत पहुंचाई जाए। 

         नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment