रेवांचल टाइम्स - नैनपुर नगरपालिका परिषद में 135 हितग्राहियो के प्रत्येक खाते में आज एक लाख की राशि कुल 1 करोड़ 35 लाख रुपए की राशि सीधे उनके खाते में डाली गई।आज बड़ी संख्या में गरीबों के सपने को पूरा करने का काम प्रधानमंत्री एवम मध्यप्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने लाईव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रदेश के हितग्राहियों को संबोधन कर के किया। सम्पूर्ण प्रदेश के अंदर पचास हजार मकान के लिए 656 करोड़ की राशि खाते में अंतरित कर भूमि पूजन किया गया। नगर पालिका नैनपुर के आयोजन में विधायक मंडला देव सिंग सैयाम , नगरपालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल, जिलामंत्री संगीता लारेश्वर, वरिष्ठ नेता अंजनी तिवारी, मंडल अध्यक्ष राकेश रजक,सन्तराम राठौर,कासिम अली सहित नगर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्षद गण उपस्थित रहे एवम सभी ने सरकार का आभार व्यक्त किया।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment