रेवांचल टाइम्स - नगर के वार्ड क्रमांक 9 में करीब 10 माह से रह रहे पति - पत्नी के बीच अचानक ऐसा क्या हुआ कि बीती रात पती ने सिविल अस्पताल में अपनी पत्नी को छोड़ भाग खड़ा हुआ वार्ड वासियों के द्वारा बताए गये अनुसार 24 अगस्त 2021 की साम करीब 7.30 बजे बाजार से लोटते समय घर के पास उक्त युवती को देखा गया था । बाद इसके पति ने देर रात आटो में सिविल अस्पताल ले गया और वहां से गोल हो गया । जानकारीअनुसार वार्ड क्रमांक 9 ठेकेदारी मोहल्ला के विनोद झारिया के मकान में करीब 10 माह से किराये से रह रही अंजु उम्र 22 से 25 वर्ष अपने पति सोनम कुंजाम के साथ रह रही थी । जिसे अचानक गत रात्रि में पति द्वारा सिविल अस्पताल में ले जाकर भर्ती किया गया जहां डाक्टर के द्वारा मृत घोषित किया गया । तब उपस्थित पति सोनम कुंजाम घटना स्थल अस्पताल से भाग खडा हुआ । सुबह घटना की जानकारी वार्डवासियों को लगी तब पता चला कि सोनम कुंजाम कटिया का रहने वाला है ओरजफर खान नाम है जो सोनम कुंजाम के नाम से यहा रह रहा था । घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सिविल अस्पताल पहुंची और महिला आरक्षण वन्दना नाग के द्वारा पंचनामा तैयार कर शव बरामद किया है और अज्ञात शव पायेजाने पर मार्ग कायम कर विवेचना में लिया है । इन पंक्तियों के लिखे जाने तक परिजनों के आने का इंतजार किया जा रहा है शव को फीजल पर सुरक्षित रखा गया है उपरोक्त युवती का पति सोनम कुंजाम लापता बताया जा रहा है ।। नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट
Thursday, August 26, 2021
Home
india
madhya madhya pradesh
mandla
Top
मृत पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भागा पति पुलिस कर रही तलाश ....
मृत पत्नी को अस्पताल में छोड़कर भागा पति पुलिस कर रही तलाश ....
Tags
# india
# madhya madhya pradesh
# mandla
# Top
Share This
About digital bharat
Top
Labels:
india,
madhya madhya pradesh,
mandla,
Top
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
Revanchal Times Weekly News Paper

No comments:
Post a Comment