BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
इन बीमारियों का रामबाण इलाज है भूना हुआ चना, रोनाजा खाने से दूर होंगे ये परेशानी - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, August 25, 2021

इन बीमारियों का रामबाण इलाज है भूना हुआ चना, रोनाजा खाने से दूर होंगे ये परेशानी



चना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है. भिगोया हुआ चना हो या फिर भुना चना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है. आज हम आपको भुने चने खाने के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे जानकर आप रोजाना चना खाना शुरू कर देंगे. भुने हुए चने में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, विटामिन और आयरन जैसे पोषण तत्व होते हैं. यह सेहत के काफी अच्छा होता है. सेहत के साथ-साथ स्वाद में भी भुना चना काफी अच्छा माना जाता है. चने के साथ-साथ चने के छिलकों के भी अधिक फायदे होते हैं.

दिल की समस्या

यदि आप रोजाना भुना चना खाते हैं, तो आपका दिल स्वस्थ्य रहेगा. इसके साथ ही कई कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों को रोकने में भुना चना मददगार होता है. भुने चने में फोलेट और मैग्नीशियम प्रचूर मात्रा में होती है, जो रक्त नलिकाओं को मजबूत करते है.

रोग प्रतिरोधक क्षमता

अगर आप अपने बच्चों के शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने चाहते हैं, तो उन्हें रोजाना भुना चना खिलाएं. रोग प्रतिरोधक क्षमता के मामले में भुना चना काफी अच्छा माना जाता है. इससे आपकी सेहत काफी अच्छी रहेगी.

पाचन शक्ति बढ़ाए



चने में फॉस्फोरस प्रचूर मात्रा में होता है, जो हीमोग्लोबिन के लेवल बढ़ाता है. इसके साथ ही भुना चना पाचन शक्ति को अच्छा करने में सहायक होता है. अगर आप भुने चने का रोजाना सेवन करते है, तो इससे आपका ब्लड साफ रहेगा. साथ ही त्वचा में निखार आएगी.

No comments:

Post a Comment