BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन महा-अभियान के विषय में पत्रकारों को दी जानकारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 27, 2021

कलेक्टर ने कोविड वैक्सीनेशन महा-अभियान के विषय में पत्रकारों को दी जानकारी...


रेवांचल टाईम्स - कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ० सतेन्द्र सिंह ने आज कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में पत्रकारों से रूबरू होकर इस संबंध में जानकारी देते हुए अभी तक किए गए वैक्सीनेशन के संबंध में विस्तार से बताते हुए कहा कि वैक्सीनेशन सेंटरों के साथ मोबाइल वैन भी वैक्सीनेशन करा रही है। इसी प्रकार महा-अभियान में भी वैक्सीनेशन सेंटरों के अलावा लगभग 10 से 15 मोबाइल वैन द्वारा वैक्सीनेशन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों की जान बचाने तथा वैश्विक महामारी से निजात पाने संक्रमण को नियंत्रण करने मीडिया भी अपना अमूल्य योगदान देकर विभिन्न प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरूक करें। जिससे वह प्रेरित होकर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करा ले। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में वातावरण का निर्माण कराना परम आवश्यक है। 


           इस मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने कहा कि कोरोना के तीसरी वेव के बनी हुई खतरों से निपटने प्रशासन मुस्तैदी से लगा हुआ है। वैक्सीनेशन के प्रथम दिन के प्रयासों एवं सफलताओं के अनुरूप दूसरे दिन का डोज मिलेगा। इस महा पुण्य के कार्य में पुलिस भी अभियान के रूप में लगी है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक थानों में तीन-तीन टीमें तैनात कर चेकिंग एवं लोगों को वैक्सीनेशन हेतु मोटिवेशन का कार्य किया जा रहा है। पुलिस अमला पूरी ऊर्जा एवं तन्मयता के साथ कार्य कर रहा है तथा सभी के आपसी समन्वय व सहयोग से लक्ष्य अधिक वैक्सीनेशन में आगे पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि मीडिया भी अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हुए भूमिका का सक्रिय योगदान करें। नकारात्मक खबरों में ध्यान ना दे कर सकारात्मक खबरों की ओर मुड़े और इस महाअभियान को जन आंदोलन के रूप में बनाकर सफल बनाएं।


          इस मौके पर अपर कलेक्टर श्री अर्पित वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मेहताब सिंह गुर्जर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० एम.एस  सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ० अंशुमन सोनारे सहित विभिन्न मीडिया के पत्रकारगण काफी संख्या में उपस्थित थे।

रेवांचल टाइम्स जिला ब्यूरो अलीम खान

No comments:

Post a Comment