Breaking

revanchal times new

पत्नी से प्रताड़ित पति ने पुलिस स्टेशन को किया आग के हवाले, जानें फिर क्या हुआ



गुजरात (Gujarat) के राजकोट (Rajkot) से एक हैरान करने वाली सच्ची घटना सामने आई है। जिसके बाद से सब लोग सोचने पर मजबूर हो गए हैं क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल, एक व्यक्ति अपनी पत्नी (Wife) के शोषण से इतना परेशान हुआ कि उसने जेल (Jail) जाने के लिए ऐसा कदम उठा लिया जिसे सुनकर सब लोग हैरान हो गए। कथित तौर पर पत्नी के शोषण से परेशान पति ने जेल जाने के लिए पुलिस स्टेशन (Police station) (थाना) को आग लगा दी। पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के लिए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, व्यक्ति ने रविवार को राजकोट शहर में जामनगर रोड पर स्थित बजरंग वाडी पुलिस आउटपोस्ट (Bajrang Wadi Police Outpost) को आग (Fire) लगा दी और पुलिस स्टेशन के बाहर ही खड़ा रहा। इस मामले के संबंध में गांधीग्राम पुलिस स्टेशन (Gandhi Gram Police station) के इंस्पेक्टर खुमान सिंह वाला (Khuman Singh Wala) ने कहा कि बजरंग वाडी में पुलिस पोस्ट (Police Post) को आग लगाने वाले व्यक्ति का नाम देवजी उर्फ देव चावड़ा है।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस से पूछताछ में देव चावड़ा (Dev Chavda) ने बताया कि आर्थिक परेशानियों और घरेलू मामला को लेकर उसकी पत्नी के साथ उसका बीते कुछ दिनों से लगातार टकराव और कहासुनी हो रही थी। इसी वजह से लंबे समय तक जेल जाने के लिए पुलिस पोस्ट को आग के हवाले कर दिया।

पुलिस ने देवजी के खिलाफ सरकारी संपत्ति (government property) को नुकसान पहुंचाने के आरोप में आईपीसी की धारा 436 के तहत गिरफ्तार किया है। जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि आईपीसी की धारा 436 के तहत व्यक्ति को 10 वर्ष की जेल या जुर्माने का प्रावधान है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new