BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पैसेंजर ट्रेन के लिए तरसती नजर आ रही है जनता पैसेंजर ट्रेन ना चलने से आमजन हो रहे परेशान - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 26, 2021

पैसेंजर ट्रेन के लिए तरसती नजर आ रही है जनता पैसेंजर ट्रेन ना चलने से आमजन हो रहे परेशान

 


                             


 रेवांचल टाइम्स -छात्राओं व कोविड -19 के नाम से पैसेंजर रेल यात्रीगाडियो का संचालन बंद किए करीब डेढ़ वर्ष होने जा रहे हैं महानगरों तक पहुंच बनाने एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है । किन्तु पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ करने तो निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का कोई वास्ता है । और ही दपूमरे इस बाबद कोई ले रहा है । पैसेंजर ट्रेन प्रारंभ न होने से आदिवासी क्षेत्र की आम जनता सहित मजदूरों , मरीजों , छात्र- व्यापारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जो ट्रेनें प्रारंभ की गई है उनका समय निर्धारण सही नहीं होने से परेशान जनता ट्रेन का सफर करने से वंचित हो रही है । जबकि क्षेत्र के लोगों को सुगम यात्रा का लाभ देने रेलवे बोर्ड को पेसेंजर ट्रेनों का संचालन जल्द  प्रारंभ करना अति आवश्यक है


 

आम यात्रियों की पहुंच दूर है सुपर फास्ट ट्रेनें


 वर्तमान में रेलवे बोर्ड के द्वारा दो सुपर फास्ट ट्रेनों को चलाया जा रहा है । जिनका समय नैनपुर से जबलपुर व जबलपुर से नैनपुर लिये आम यात्रियो साबित नहीं हो रहा है । इसी तरह इन ट्रेनों का किराया इतना ज्यादा है कि आमजनों को इसमें सफर करनादूभर ही नहीं नामुमकिन है । एक ट्रेन सप्ताह में तीन दिन रविवार , मंगलवार एंव गुरुवार इतवारी से रीवा जो नैनपुर से रात्रि 11.45 बजे निकलती है ओर जबलपुर 4 बजे पहुंचती है । जो जबलपुर से निकल कर नैनपुर पहुंच रही है । जिसका किराया सिटिंग75 रुपये ओर स्लीपर 145 रुपये किया गया है  दूसरी ट्रेन चेन्नई  से गया है जो नैनपुर से जबलपुर सप्ताह प्रत्येक बुधवार मात्र एक दिन नैनपुर से 4.58 बजे सुबह निकलती है ओर जबलपुर 8.30 बजे पहुंचाती है इसी तरह जबलपुर से प्रत्येक रविवार 4.05 बजे निकलती है । जो नैनपुर 7.21 बजे साम को पहुंच कर आगे की ओर रवाना हो रही है ? । जिसका सिटिंग किराया 100 रूपये सिलीपर 415 रूपये है । इन मजदूरों व आम लोगों को इन ट्रेनों का लाभ नहीं मिल रहा है ।


  बिलासपुर जोन कर रहा अंतिम छोर को नजरअंदाज- 


वर्तमान में संचालित दोनों यात्री ट्रेनें जबलपुर जोन के द्वारा संचालित की जा रही है । ये ट्रेन बिलासपुर जोन के क्षेत्र में यात्रियों को पहुंचाने का कार्य कर रही है बिलासपुर जोन की सुविधाओं का लाभ बिलासपुर जोन के अंतिम छोर नैनपुर जंक्शन आमजनता को नहीं मिल रहा है जो बड़ा खेद  ओर चिंतन का विषय है बिलासपुर जोन में बैठे आला अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना आवश्यक है । जिससे आमयात्रियों को सुखद यात्रा के लिए पैसेंजर ट्रेन का लाभ मिल सके



 पैसेंजर गाड़ियों का बेसब्री से इंतजार


 जबलपुर नैनपुर गोंदिया मंडला सिवनी रेल पथ पर पैसेंजर यात्री ट्रेनो के चलने का इंतजार क्षेत्र के लोगो द्वारा किया जा रहा है । वर्तमान में चलाई जा रही सुपर फास्ट ट्रेनों का किराया बहुत अधिक है ओर समय भी बेसमय निर्धारित है । जिससे यात्रियों को खासी असुविधा का सामना करना पड़ है । नैनपुर से जबलपुर और जबलपुर से नैनपुर की ओर यात्रा करने वाले लोगों की संख्या बहुत बड़ी मात्रा में हैं । जिनके जरूरी है । क्षेत्र का आम जनमानस पैसेंजर ट्रेनों प्रारंभ होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है



नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment