BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कलेक्टर ने अन्नोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 6, 2021

कलेक्टर ने अन्नोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर दिए निर्देश



मण्डला 6 अगस्त 2021

 

7 अगस्त 2021 को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत अन्नोत्सव का कार्यक्रम प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी आयोजित किया जाएगा। मंडला जिले की पीडीएस दुकानों पर अन्नोत्सव कार्यक्रम के तहत् पात्र हितग्राहियों को निःशुल्क राशन वितरण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर हर्षिका सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारी एवं अन्नोत्सव के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए आवश्यक सभी जरूरी तैयारियाँ पूर्ण करें। पीडीएस दुकानों पर कार्यक्रम के लिए मंच, बैठक व्यवस्था, फ्लैक्स-बैनर, रंगाई-पुताई एवं अन्य जरूरी व्यवस्थाएँ पुख्ता कर लें। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की पीडीएस दुकानों का भ्रमण कर तैयारियों को पूरा करें।

कलेक्टर ने कहा कि 7 अगस्त को आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए हितग्राही चिन्हित कर उन्हें समयपूर्व आमंत्रित करें। इसी प्रकार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित करें। अन्नोत्सव कार्यक्रम के तहत् चिन्हित दिव्यांगजनों को उनके घर में राशन वितरण सुनिश्चित कराएँ। अन्नोत्सव से संबंधित किसी भी प्रकार के समन्वय के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम में संपर्क किया जा सकता है। कलेक्टर ने कहा कि सभी एसडीएम एवं नोडल अधिकारी राशन वितरण के लिए बैग की उपलब्धता सभी दुकानों में सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में सांस्कृतिक आयोजन, परंपरागत् तैयारियाँ, सजीव प्रसारण के लिए टीव्ही आदि की व्यवस्था अनिवार्यतः सुनिश्चित करें।

No comments:

Post a Comment