रेवांचल टाइम्स:– दिनांक 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस एवं युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष विक्रांत भुरिया जी के आव्हान पर सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष विश्वजीत सिंह चौहान के निर्देश पर एक दिवसीय कार्यक्रम के दौरान आज मंडला जिले के निवास विधानसभा अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आदिवासी साथियों का सम्मान कर उनका माल्यार्पण किया गया, साथ ही रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,आदिवासी सम्मान के कार्यक्रम में युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष रॉबिन बड़गैया, वीरेंद्र, गेंदालाल, रितिक, गोलू, विकास, नरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे। जहाँ अच्छा खासा उत्साह ग्रामीण जनों में देखने मिला।
रेवांचल टाइम्स निवास से देवेंद्र चौधरी की रिपोर्ट


No comments:
Post a Comment