BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सी.एम. हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर आयोजन के निर्देश - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, August 6, 2021

सी.एम. हेल्पलाईन एवं जनसुनवाई प्रकरणों के निराकरण हेतु शिविर आयोजन के निर्देश

मण्डला 6 अगस्त 2021


कलेक्टर हर्षिका सिंह ने समस्त कार्यालय प्रमुखों को निर्देशित किया है कि सी.एम. हेल्पलाईन पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदन पत्रों के संबंध में प्रायः देखा जा रहा है कि शिकायतों, आवेदन पत्रों का समय-सीमा में निराकरण नहीं किया जाता है या निराकरण संतोषजनक एवं समाधानकारक नहीं होता है। अतः सी.एम. हेल्पलाईन एवं जन आकांक्षा पोर्टल के विभिन्न स्तर पर लंबित शिकायतों की अत्यधिक संख्या को देखते हुए निर्देशित किया गया है कि विकासखंड, पंचायत तथा तहसील स्तर पर प्रत्येक मंगलवार को कोविड-19 के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शिविर आयोजित कर प्रकरणों का सकारात्मक एवं समाधानकारक निराकरण करना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से आवेदकों को अवगत कराते हुए शिकायतों को शिकायतकर्ता की संतुष्टि से बंद करायें।

No comments:

Post a Comment