BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जिले में संचालित अनधिकृत व अपंजीकृत न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया संस्थानों की जांच की मांग प्रेस क्लब मण्डला ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 19, 2021

जिले में संचालित अनधिकृत व अपंजीकृत न्यूज पोर्टल और सोशल मीडिया संस्थानों की जांच की मांग प्रेस क्लब मण्डला ने कलेक्टर को सौपा ज्ञापन...

 


रेवांचल टाईम्स - आदिवासी बाहुल्य मण्डला जिले में अनेक नामों से न्यूज पोर्टल, वेब पोर्टल व सोशल मीडिया आधारित न्यूज चैनल संचालित हो रहे है, इनकी जॉच की मांग को लेकर प्रेस क्लब मण्डला ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। वही सौंपे गये ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि जानकारी के अनुसार जिले में अनेक नामों से न्यूज पोर्टल, वेब पोर्टल व सोशल मीडिया आधारित न्यूज चैनल अनाधिकृत रूप से धड़ल्ले संचालित हो रहे हैं, इनमें से अधिकांश न्यूज पोर्टल न तो विधि मान्य प्रक्रिया के तहत संचालित है और न ही जनसंपर्क विभाग में पंजीकृत है। इसके बावजूद धड़ल्ले से खुलेआम उक्त संस्थान द्वारा चलाये जा रहे हैं। जिनकी अनेक शिकायते है कि ऐसे स्वयंभू संस्थान मीडिया के नाम पर लोगों, संस्थाओं को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं, जिनकी वजह से वास्तविक मीडिया संस्थान, मीडियाकर्मी और मीडिया से जुड़े लोग पीडि़त और असहज महसूस करते है। और तो और जिले के अनेक विभाग व उनसे जुड़े अधिकारी, कर्मचारी ऐसे संस्थानों के दबाव में आकर इन्हें पंजीकृत व वास्तविक मानकर इन्हें प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करते है। प्रेस क्लब मण्डला ने ज्ञापन के माध्यम से कलेक्टर से जिले में संचालित तमाम अपंजीकृत व संदिग्ध मीडिया हाउसेज, पोर्टल की जांच कराकर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। इस दौरान  विमलेश मिश्रा, राजेश साहू, धर्मेन्द्र पाण्डे, कृष्णा साहू, अशफाक खान, चंद्रेश खरे, असगर कुरेशी, सैयद सिकंदर अली, विवेक अग्रिहोत्री, राजेन्द्र अग्रवाल, सुभाष पाण्डे, पूजा ज्योतिषी सहित अन्य मीडिया कर्मी

उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment