BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नारायणगंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 9, 2021

नारायणगंज में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस....





रेवांचल टाईम्स - बड़े ही धूम धाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह प्रतिमा में किया गया पूजन अर्चन, कर नगर में रैली भी निकाली

        आदिवासियो की अस्मिता जल जंगल जमीन से जुड़ी हुई हैं, वन जंगल पेड़ पौधे की सुरक्षित रक्षा ही आदिवासी सभ्यता और संस्कृति की रक्षा हे! 

     आज 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भारतीय आम नागरिक देश संघर्ष युवा संगठन नारायणगंज के द्बारा वृक्षारोपण का अभियान चलाया गया और दुर्गेश सिंगरोरे के साथ मिलकर ग्राम पंचायत सिकोसी, बोरिया, से मनमोहन सिंह गोठरियाँ, रमन सिंह मार्को, गोरी शंकर वरकड़े, छात्रपाल, चंदन मरावी, मानक मार्को, आदि सभी सिकोसी ग्राम वासियों का सहयोगी मिला कुंभा पंचायत से अखिलेश मरावी, ओम, दुर्गेश उइके के कार्यकर्ताओं के द्बारा कुम्हा ग्राम में वृक्षरोपण किया गया है! भारतीय आम नागरिक देश संघर्ष युवा संगठन ने विश्व आदिवासी  दिवस को बड़े ही धूम धाम से मनाया! ग्राम बोरिया मे मातृ शक्ति मातायें बहनो का विशेष योगदान मिला साथ मे वृक्षारोपण मे दादा प्रताप कुलस्ते जी, तोमर सिंह मसराम, रामू सिंह मरावी,राजू मरावी, गणपत सिंह कुंजाम आदि सभी आदिवासी भाईयों बहनो का सहयोग मिला और बड़े भी धूमधाम से विश्व आदिवासी दिवस मनाया गया!


संवाददाता बेनी लाल सिंगरौरे

No comments:

Post a Comment