भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मौसम का अपडेट किया है। देश के कई राज्यों में गर्मी और बारिश का सितम जारी रहेगा और इसके साथ ही 19 अगस्त के बाद से कई राज्यों में बारिश की भविष्यवाणी की है।
आज और कल का मौसम कैसा रहेगा। इसको लेकर भी लोग जानना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि 17 अगस्त और 18 अगस्त को उत्तर भारत में बारिश और धूप रहेगी, जबकि मध्य और दक्षिण भारत में बारिश जारी रहेगी।
दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश का अनुमान
मौसम विभाग ने कहा कि 19 अगस्त तक देश के कई राज्यों में भारी बारिश होगी। अगले 5 दिनों तक पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी बंगाल और सिक्किम में बारिश जारी रहने की संभावना है। 17 अगस्त को असम और मेघालय हल्की बारिश होगी। राजधानी दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और पंजाब में 19 अगस्त से बारिश शुरू हो जाएगी। वहीं बिहार और झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
स्काईमेट ने की मौसम की भविष्यवाणी
स्काईमेट वेदर की रिपोर्ट बताती है कि 16 से 20 अगस्त के बीच बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में बादल छाए रहेंगे। इसके अलावा राजस्थान, उत्तरी गुजरात, दिल्ली और उत्तराखंड में 18 और 22 अगस्त के बीच मानसून एक्टिव रहेगा। आने वाले दिनों में मानसून दिल्ली समेत उत्तर भारत, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, गुजरात और राजस्थान तक एक्टिव रहेगा। जिसकी वजह से बारिश की संभावना है।

No comments:
Post a Comment