रेवांचल टाइम्स - स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर महावीर इंटरनेशनल लांजी के तत्वावधान में क्षेत्र में दिनांक 15/08/2021 रविवार को गुरुकुल पब्लिक स्कूल भानेगांव में को नि:शुल्क मोतियाबिंद नेत्र शिविर एवं रक्तदान शिविर, साथ ही बच्चों और महिला पुरुष, वृद्ध के लिये निःशुल्क दाँतो की जांच विशेषज्ञों श्री डॉ वीरेंद्र कुचलाहे जी BDS एवं श्रीमती डॉ मोनिका कुचलाहे जी BDS के द्वारा किया जायेगा एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन ग्राम भानेगांव में गुरुकुल पब्लिक स्कूल भानेगांव में आयोजित किया जाता रहा है सहयोगी के रुप में स्वर्गीय श्री डॉ भीवराम बल्ले जी स्मृति में शारदा मेडिकल स्टोर्स भानेगांव एवं गुरुकुल पब्लिक स्कूल भानेगांव का पुर्ण सहयोग प्राप्त है ।जिससे क्षेत्र के अनेक लोगो को इस का लाभ मिले आज कोरोना के कारण ऐसे आयोजन स्थगित हो गए थे ।पूरे क्षेत्र मोतियाबिंद के अनेक मरीज़ है जिनके उपचार के लिए बहुत समय से कोई कैम्प का आयोजन नही किया गया, सभी धर्म प्रेमी बंधुओं के द्वारा, मित्र मंडल एवं स्थानीय समस्त मंडल सभी के सहयोग से इस नेत्र शिविर ,रक्तदान शिविर एवं मुख दंत का आयोजन किया जाता रहा है। इस कार्यक्रम गांव के जो 70 वर्ष के व्योवद्ध पुरुष महिला एवं युवा वर्ग बच्चे जो इस बीमारी से पीड़ित है या इलाज नहीं करा पाए ऐसे लोग लोग बहार जाकर मोतीयाबिंद का आपरेशन नहीं करा पाए ऐसे लोगों को इस आयोजन का उद्देश्य ही उन्हें लाभ पहुंचाना चाहते हैं। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ही जन सेवा लोगो को मोतियाबिंद बीमारी से मुक्त करना है । ऐसे आप के पास पड़ोस के लोगों जानकारी पहुंचे और लोगों ने उपचार कराया जा सके मोतियाबिंद के इलाज हो सके, ग्रामीण अंचलों में मोतियाबिंद के मरीजों को जो दिक्कत है आती है उनके निदान के लिए उनके सहयोग के लिए वरिष्ठ जनों के लिए यह शिविर का आयोजन किया जाता रहा है । ताकि हमारा जिला मोतियाबिंद से मुक्त हो जाए इस कार्यक्रम में स्थानीय सभी सामाजिक संगठन जनप्रतिनिधियों स्थानीय वरिष्ठ जन सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त है।
हमारा उद्देश्य मानव सेवा
महावीर इंटरनेशनल लांजी मानवता की सेवा में समर्पित हैं। निरंतर प्रयासो से आप सभी के सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद लेंस प्रत्यारोपण शिविरों का आयोजन किये गए और आगे भी प्रयास जारी रहेंगा।एवं समाजोन्मुखी गतिविधियों को प्रतिपादित कर , समाज को नेकी का कार्य करने के लिए पुरुष, महिला एवं युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। जिससे युवा वर्ग व मानव समाज प्रभावित हो रहा है। जिससे जनकल्याण के " मदद के हाथ " निरंतर बढ रहे है। आज भी हमारा प्रयास है पूरा जिला पूरा लांजी क्षेत्र मोतियाबिंद से मुक्त हो । क्योंकि वयोवृद्ध होने के आंखों में समस्या पैदा हो जाती है लोग सुविधा के अभाव में इलाज नही करा पाते । क्षेत्र में कुछ बच्चों में भी मोतियाबिंद की समस्या है उनका पूर्ण सहयोग ही ।हमारा प्रयास है स्थानीय सभी नागरिकों से अपील है जिनकी आंखों की समस्या है आंखों का इलाज किराने अवश्य पहुंचे रक्तदाता रक्तदान कर शासन प्रशासन की जरूरतमंद लोगों की सहयोग करें आइए बचाएं किसी की जान करें रक्तदान ,महावीर इंटरनेशनल की टीम के सदस्य
महावीर इंटरनेशनल के चेयरमैन विशाल राऊत खोंगल, फणीन्द दुरुगकर, प्रवीण उमरे, भरत कालबेले, रामकुमार खारगाल, भूपेश कार्रहे, उमाकांत उपराडे,संतोष तिड़के ,डॉ दुर्गेश तिड़के, विजय कुथे, प्रदीप मोनू अग्रवाल, जगन्नाथ दादू नाकतोड़े ,भानु डोनाडकर, रविंद्र पारधी, डॉ संतोष रातोंने ,डॉ दिनेश बेदरे, डॉ शैलेंद्र रतोने, अरशद खान, बंटी चंद्रदीप रामटेके, इंद्रकुमार भूते, पप्पू कावड़े, डॉ तोमेश बापुरे,अंचल कालबेले,मुकेश कोल्हे, रोहन अस्तने , सिद्दीक अंसारी, पवन उमरे,तपेश कालबेले,रविंद्र पारधी, नंदकिशोर बिलावर,, लोकेश फुंडे, दिलीप बनोठे,आकाश डिब्बे,रूपेश बिहोने ,त्रिवेश बल्ले, मोहित राणा नेहल गौतम ,नितिन हरिनखेडे, पंकज चौधरी, दिनेश बुड़ावने,कुणाल नकतोड़े, जानिसार शेख, धर्मेंद्र बिसेन, आदि ने उपस्थिति की अपील की है।
रेवांचल टाइम्स लांजी, बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:
Post a Comment