रेवांचल टाइम्स -- नगर नैनपुर में एक भाजपा परिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है, मीसाबंदी स्व. बसोरी प्रसाद मिश्रा के परिवार के अंबिका मिश्रा जो कई बार नगर महामंत्री रहे उनका निधन ३ साल पूर्व हो गया था आज उनका बेटा युवा मोर्चा का सक्रिय कार्यकर्ता अंकित (लड्डू) मिश्रा का युवावस्था में ही निधन हो गया अपनी मां का यह इकलौता बेटा था, दो बहनों की शादी हो चुकी अकेली मां के लिए यह समय बहुत कष्टप्रद है, ऐसे भाजपा परिवार को हर संभव मदद करने का निर्णय नगर भाजपा ने लिया है, नगर अध्यक्ष राकेश रजक ने घोषणा की है कि लड्डू की मां को नगर भाजपा की ओर से 50 हजार रूपए की सहायता दी जाएगी ताकी उस परिवार को संबल प्राप्त हो ।
नैनपुर से राजा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

No comments:
Post a Comment