BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
लड़कियों की हड्डियों को खोखला बना रही यहां 4 चीज है, लड़कियां विशेष ध्यान दें - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 5, 2021

लड़कियों की हड्डियों को खोखला बना रही यहां 4 चीज है, लड़कियां विशेष ध्यान दें



अस्थियाँ या हड्डियाँ रीढ़धारी जीवों का वह कठोर अंग है जो अन्तःकंकाल का निर्माण करती हैं। यह शरीर को चलाने (स्थानांतरित करने), सहारा देने और शरीर के विभिन्न अंगों की रक्षा करने मे सहायता करती हैं साथ ही यह लाल और सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने और खनिज लवणों का भंडारण का कार्य भी करती हैं। अस्थियाँ विभिन्न आकार और आकृति की होने के साथ वजन मे हल्की पर मजबूत होती हैं। इनकी आंतरिक और बाहरी संरचना जटिल होती है।हड्ड‍ियां शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जो शरीर और मांसपेशि‍यों का आधार हैं। बेहतर स्वास्थ्य और दिनचर्या के लिए हड्ड‍ियों का मजबूत होना बेहद जरूरी है। इंसान के शरीर की सभी 206 हड्डियों का अलग-अलग महत्त्व होता है। हड्डियों के कारण ही मनुष्‍य का शरीर खड़ा हो पाता है। हड्डियां कैल्शियम के अलावा कई तरह के मिनरल्स से मिलकर बनी होती हैं।
यह 4 चीजें हड्डियों को धीरे-धीरे खोखला बना रही है -
4) पालक- बेशक हरे पत्तेदार सब्जियों में कैल्शियम का मात्रा अधिक होती है लेकिन पालक, चुकंदर के साग और कुछ फलियों में ऑक्सालेट्स की मात्रा अधिक होती है। जो कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करती हैं। यही वजह है कि आपको पालक जैसी सब्जियों का बहुत ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए।
3) वीट ब्रान और दूध- यह कॉम्बिनेशन सुनने में अच्छा लग सकता है लेकिन दूध का वीट ब्रान के साथ सेवन करने से आपके शरीर में कैल्शियम कम होने लगता है। वैसे आप कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए सप्लीमेंट ले सकते हैं।
2) नमक और शराब- शराब पीने से शरीर में कैल्शियम की मात्रा कम होने लगती है जो हड्डियों की कमजोरी का कारण बनती है। ज्यादा मात्रा में नमक का इस्तेमाल करने से हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। दरअसल नमक में सोडियम होता है जो शरीर में जाने के बाद कैल्शियम को यूरीन के माध्यम से शरीर से बाहर निकाल देता है।
1) चाय और कॉफी- चाय और कॉफी का ज्यादा सेवन करने से भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसमें मौजूद कैफीन हड्डियों की सेहत के लिए बहुत हानिकारक होता है।

No comments:

Post a Comment