BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
वित्तीय अनियमितता पर 2 सचिव निलंबित, उपयंत्री एवं रोजगार सहायक की सेवा समाप्त - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, August 5, 2021

वित्तीय अनियमितता पर 2 सचिव निलंबित, उपयंत्री एवं रोजगार सहायक की सेवा समाप्त



मण्डला 5 अगस्त 2021
 



जिला पंचायत सीईओ से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के जनपद पंचायत मोहगांव अंतर्गत ग्राम पंचायत रयगांव में मनरेगा योजनातंर्गत राशि में 9.8892 लाख रूपये की वित्तीय अनियमितता होना पाए जाने पर ग्राम पंचायत रयगांव में पदस्थ सचिव देवलाल धुर्वे को मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के प्रावधानों के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा ग्राम रोजगार सहायक श्री निश्चल मिश्रा की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।

इसी प्रकार जनपद पंचायत मण्डला की ग्राम पंचायत घाघा के ग्राम भैंसादाह में मुख्य सड़क से छोटा टोला तक कांक्रीट सड़क निर्माण में वित्तीय अनियमितता किए जाने पर तत्कालीन सचिव ग्राम पंचायत घाघा, जनपद पंचायत मण्डला तथा सचिव वर्तमान सचिव दुर्गादास बैरागी ग्राम पंचायत सकवाह, जनपद पंचायत मण्डला को प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर मध्यप्रदेश पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4 के प्रावधानों के तहत् तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। इसके अतिरिक्त जनपद पंचायत मवई अंतर्गत पदस्थ संविदा उपयंत्री मनोज बघेल को लोकायुक्त कार्यवाही में रिश्वत लेते हुए पकड़ाये जाने का दोषी पाए जाने पर उनकी संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त की गई है।

No comments:

Post a Comment