BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
आत्मा” अंतर्गत आवेदन 15 सितंबर 2021 तक आमंत्रित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन “आत्मा” अंतर्गत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 2, 2021

आत्मा” अंतर्गत आवेदन 15 सितंबर 2021 तक आमंत्रित सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन “आत्मा” अंतर्गत...


रेवांचल टाइम्स - विकासखंड स्तरीय जिला स्‍तरीय एवं राज्य स्‍तरीय सर्वोत्तम कृषक तथा सर्वोत्तम कृषक समूह का वर्ष 2020-21 हेतु जिले के समस्त कृषकों से निर्धारित प्रारूप में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है । आवेदन का प्रारूप संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी के कार्यालय में ब्लॉक टेक्नोलॉजी मैनेजर से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 15 सितंबर 2021 को शाम 5:30 तक है । आवेदन फॉर्म को अपने क्षेत्र के विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी से सत्यापित करा कर ही जमा करें । संबंधित गतिविधियों का प्रमाण (2020-21) के भी प्रस्तुत करें, जैसे उपज विक्रय रसीद, परमिट की छाया प्रति इत्यादि । आवेदन फॉर्म के साथ कृषक समूह को स्वयं का फोटो, मोबाइल नंबर, बैंक का नाम, ब्रांच का नाम, अकाउंट नंबर, आईएफएससी कोड, आधार कार्ड, की छायाप्रति देना अनिवार्य है।  आवेदन बिना साक्ष्‍य के पाये जाने व अपूर्ण भरे जाने पर समिति द्वारा निरस्त किए जाएंगे।  सर्वोत्तम कृषक व समूह का चयन प्रक्रिया जिला स्तर पर जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति तैयार कर, समिति द्वारा निर्धारित प्राप्त अंकों के आधार पर की जाएगी । विकासखंड स्तरीय, जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय सर्वोत्तम कृषको के लिए पुरस्कार राशि 10 हजार, 25 हजार व 50 हजार एवं सर्वोत्तम कृषक समूह हेतु 20 हजार रुपये पुरस्कार का प्रावधान है ।


रेवांचल टाइम्स बालाघाट से खेमराज सिंह बनाफरे

No comments:

Post a Comment