BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, August 16, 2021

म0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण



रेवांचल टाइम्स  जबलपुर के निर्देशानुसार तथा  श्री वी.पी. शर्मा, जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय छिन्दवाड़ा के कुशल मार्गदर्शन में एवं श्रीमान ए.के. गोयल, अपर जिला न्यायाधीश/सचिव महोदय, छिन्दवाड़ा के निर्देशन में तहसील विधिक सेवा समिति, चौरई के श्रीमान प्रदीप कुमार वरकड़े, अपर जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय चौरई की प्रमुख उपस्थिति में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर न्यायालय चौरई में ध्वजारोहण उपरांत प्रातः 09.30बजे से छिंदवाड़ा रोड ग्राम पलटवाड़ा के समीप नेशनल हाइवे के किनारे आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में वन विभाग चौरई के साथ मिलकर छायादार एवम फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया।

  कार्यक्रम में अपर जिला एवम सत्र न्यायालय चौरई के न्यायाधीश श्रीमति पुष्पा तिलगाम, व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 1, न्यायाधीश श्रीमान रूपेन्द्र सिंह मड़ावी व्यवहार न्यायाधीश वर्ग 2, अधिवक्ता संघ चौरई के अध्यक्ष श्री एस आर वर्मा एवम अन्य वरिष्ठ अधिवक्तागण, सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी श्री प्रवीण मर्सकोले व श्री उमेश पटेल, वन विभाग से फारेस्ट रेंजर श्री सनोडिया जी एवम अन्य विभागीय कर्मचारीगण,  न्यायालयीन कर्मचारीगण, पैनल अधिवक्तागण, पैरालीगल वालेंटियर्स, पत्रकार बन्धु तथा ग्रामीणजन द्वारा उपस्थित होकर सहभागिता की। न्यायालय पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उक्त कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में वन विभाग चौरई का सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment