BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली डिजिटल x-ray मशीन की सौगात, आज से हुआ शुभारंभ - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 6, 2021

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को मिली डिजिटल x-ray मशीन की सौगात, आज से हुआ शुभारंभ

 






रेवांचल टाइम्स :- वैसे तो नैनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य कैन्द्र को लम्बे अरसे से डिजिटल एक्स-रे मशीन कि दरकार रही है। 
कोरोना काल में भी इसकी अधिक आवश्यकता देखी गई है कोरोना महामारी के समय केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान मंण्डला जिला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते जनमानस की समस्याओं को सुनने के लिए एवं संक्रमण से जूझ रहे नैनपुर नगर का हाल जानने के लिए नगर के रेस्ट हाउस में जनता के रूबरू हुए थे। नगर के लोगों ने मंत्री जी से संक्रमण की स्थिति को देखते हुए सिटी स्कैन मशीन की मांग की थी क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिटी स्कैन मशीन ना होने की वजह से लोगों को नैनपुर से मंडला, बालाघाट, सिवनी जबलपुर, नागपुर, जाना पड़ता है।

जो कि आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों के लिए अधिक परेशानी का सबब बन जाता है। जनता की मांग का जवाब देते हुए सांसद महोदय ने कहा कि,




"किसी भी संसाधन को लाने के लिए एक रणनीति बनानी पड़ती है एवं रणनीति के तहत कार्य संपन्न किया जाता है सिटी स्कैन मशीन के लिए लगभग 70 से 80 लाख रुपयों की आवश्यकता होती है। एवं सीटी स्कैन मशीन को चलाने के लिए स्पेशल ऑपरेटर भी चाहिए होता है जोकि अभी संभव नहीं है।"




इस जवाब को शुन कर सभी संतुष्ट हो गए एवं पुनः लोगों ने डिजिटल x-ray मशीन प्रदान करने का निवेदन किया जिस पर सांसद कुलस्ते ने कहा कि यह मशीन संभव है, और तत्काल ही यह मशीन उपलब्ध कराने के लिए मैं विधायक से बात कर जानकारी दूंगा।

तब मंडला विधायक देव सिंह सैयाम के प्रयासों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिटी स्कैन मशीन के लिए राशि उपलब्ध कराई गई एवं लगभग 2 माह के बाद सभी जरूरी कार्यवाही पूर्ण कर आज नैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को डिजिटल x-ray मशीन प्राप्त हुई।




जिससे अब मजदूर,निम्न एवं गरीब वर्ग को डिजिटल x-ray के लिए दूसरे शहरों की ओर जाना नहीं पड़ेगा। बल्कि नगर में ही कम समय में, बिना किसी मूल्य दिए, डिजिटल x-ray मशीन का लाभ मिल सकेगा।

जिसके लिए सभी स्वास्थ्य कर्मियों और नगर की जनता ने विधायक एवं सांसद का धन्यवाद दिया

जब सांसद एवं केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य व्यवस्था सम्बंधित सुविधाओं का जायजा लेने पहुँचे थे तब चिकित्सकों ने डिजिटल एक्स-रे मशीन ना होने से आ रही दिक्कतों कि जानकारी देते हुए डिजिटल एक्स-रे मशीन कि माँग रखी थी। इसी के बाद मंत्री फगन सिंह कुलस्ते ने तुरन्त प्रभाव से मंडला के विधायक देव सिंह सैयाम को इसकी व्यवस्था के निर्देश देते हुए योजना तैयार करवाई थी। जिसका लाभ आज नैनपुर नगर की जनता को मिल गया है और नैनपुर नगर में डिजिटल x-ray मशीन का उद्घाटन किया गया।




ये रहे उपस्थित - उद्घाटन समारोह में मंडला जिले के विधायक देव सिंह सैयाम, जिला पंचायत सदस्य भगवती श्रीधर, नैनपुर नगर के प्रथम नागरिक नगर पालिका अध्यक्ष नरेश चंद्रोल, भारतीय जनता पार्टी के नगर मंडल अध्यक्ष राकेश रजक, मंडला जिले की महिला जिला महामंत्री एवं वार्ड नंबर 8 की पार्षद संगीता लारेश्वर, तहसीलदार शांतिलाल विश्नोई, नैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बी.एम.ओ. डॉ सुरेंद्र वरकडे एवं भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता शामिल हुए।




नैनपुर रेवांचल टाइम्स से शालू अली की रिपोर्ट

No comments:

Post a Comment