BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं राज लेखा समिति की बैठक सम्पन्न....विनय सक्सेना विधायक जबलपुर-उत्तर रहे शामिल - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 27, 2021

विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं राज लेखा समिति की बैठक सम्पन्न....विनय सक्सेना विधायक जबलपुर-उत्तर रहे शामिल

 

हर स्तर पर अभिलेखों का विधिवत संधारण जरूरी - श्री अजय विश्नोई


 

मण्डला 27 जुलाई 2021

 मध्यप्रदेश प्रदेश विधानसभा की स्थानीय निकाय एवं राज लेखा समिति की बैठक श्री अजय विश्नोई विधायक पाटन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिला योजना भवन में सम्पन्न हुई इस बैठक में समिति सदस्य श्री विनय सक्सेना विधायक जबलपुर-उत्तर, श्री दिव्यराज सिंह विधायक सिरमौर, श्री संजय शाह विधायक टिमरनी, कलेक्टर श्रीमती हर्षिका सिंह, मध्यप्रदेश विधान सभा के अवर सचिव श्री राजेन्द्र वर्मा, संयुक्त कमिश्नर श्री अरविंद यादव, सीईओ जिला पंचायत सुनील दुबे सहित जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तथा संबंधित उपस्थित रहे।




पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुये श्री अजय विश्नोई ने कहा कि शासन की प्रत्येक योजना में जनकल्याण की भावना निहित होती है अतः प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को समय सीमा में शासन की योजनाओं से लाभांवित किया जाये। उन्होंने कहा कि मण्डला एक आदिवासी जिला है जहां हितग्राहियों के चयन तथा योजनाआंे के क्रियान्वयन में अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है। श्री विश्नोई ने कहा कि हर स्तर पर अभिलेखों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करते हुये समय समय उन्हें अद्यतन कराया जाये। उन्होंने इस संबंध में संभाग तथा जिला स्तर से भी मॉनीटरिंग कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जिले में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक गांव टोला सड़कों के निर्माण पर ध्यान दिया जा रहा है जो एक सराहनीय पहल है। आवागमन सुलभ होने से विकास के मार्ग प्रशस्त होते हैं। उन्होंने मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी ली। श्री विश्नोई ने कृषि विश्व विद्यालय जबलपुर द्वारा अरहर पर किये गये नवाचार को मण्डला जिले में लागू करने की बात कही।

बैठक में समिति सदस्यों द्वारा जल संरक्षण, मछली पालन, खेत तालाब, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास आदि योजनाओं के संबंध में भी जानकारी ली गई। कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जिले में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी दी। सीईओ जिला पंचायत श्री सुनील दुबे द्वारा पावरप्वाईंट प्रेजेन्टेशन के माध्यम से जिले में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की जानकारी दी गई।

 

योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता जरूरी

 

कंडिकाओं की समीक्षा के दौरान श्री अजय विश्नोई ने निर्देशित किया कि सभी कंडिकाओं का अध्ययन कर गंभीरता से जवाब प्रस्तुत करें। उन्होंने वित्तीय मामलों में संबंधितों के विरूद्ध कार्यवाही करने के भी निर्देश दिये। विधायक श्री विनय सक्सेना ने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में प्रक्रियाओं का पालन सख्ती से किया जाये। क्रियान्वयन में पारदर्शिता स्पष्ट दिखनी चाहिये। वृक्षारोपण की समीक्षा के दौरान विधायक श्री दिव्यराज सिंह ने कहा कि रोपे गये पौधों के संरक्षण के लिये भी कारगर कदम उठाये जायें।

 

पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाएगी स्ट्रीट वेंडर योजना

 

                नगरीय निकायों द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा करते हुए श्री अजय विश्नोई ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से पथ विक्रेताओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाया जा सकता है। उन्होंने इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। श्री विश्नोई ने कहा कि स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें सशक्त बनाएं। ठोस अवशिष्ट के प्रबंधन के संबंध में भी उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव दिए। श्री संजय शाह ने जलकर सहित अन्य सेवाओं से राजस्व की वसूली पर ध्यान देने की बात कही। श्री विनय सक्सेना ने शैक्षणिक संस्थाओं पर सुविधाओं के विस्तार करने के निर्देश दिए। श्री दिव्यराज सिंह ने कहा कि वित्तीय अनुशासन का पालन कराने के लिए संभाग स्तर के अधिकारी भी समय-समय पर मॉनिटरिंग करें अन्यथा की स्थिति में जिम्मेदारी तय करें। समिति सदस्यों ने निर्देशित किया कि सभी कंडिकाओं का उत्तर समय सीमा में भेजना सुनिश्चित करें। बैठक में परियोजना अधिकारी नगरीय विकास आरके कुर्वेती द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

No comments:

Post a Comment