BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शराब की कीमत को लेकर बहस, दुकान पर चार युवकों ने देसी....फिर चारों तरफ धुआं ही धुआं - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 6, 2021

शराब की कीमत को लेकर बहस, दुकान पर चार युवकों ने देसी....फिर चारों तरफ धुआं ही धुआं





जबलपुर
शहर के शोभापुर क्षेत्र में स्थित एक शराब दुकान पर चार युवकों ने देसी बम फेंककर आतंक फैलाया है। देसी बम की आवाज से आसपास के क्षेत्रों में सनसनी फैल गई। शराब दुकान संचालक ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस दी। पुलिस ने मौके पर जाकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और बम फेंककर उत्पाद मचाने वाले युवकों पर मामला पंजीबद्ध किया।

बताया जा रहा है कि अधारताल क्षेत्र का रहने वाला सोनू ठाकुर दो दिन पहले शराब की दुकान पर शराब लेने आया था। शराब के दाम को लेकर दुकानदार और उसके बीच बहस भी हुयी थी, जिसके बाद सोनू ठाकुर ने दुकानदार को देख लेने की धमकी दी थी।

पुलिस का कहना है कि इस वारदात को सोनू ठाकुर ने ही अंजाम दिया है। सोनू ठाकुर आदतन अपराधी है। पुलिस सोनू और उसके अन्य साथी की तलाश कर रही है। बमबाजी की इस घटना से आसपास के इलाकों में अभी भी दहशत का माहौल है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
file photo

No comments:

Post a Comment