BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मण्डला: राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, July 20, 2021

मण्डला: राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न



मण्डला 20 जलाई 2021


 

कलेक्टर हर्षिका सिंह की अध्यक्षता में जिले के सभी राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों का समय सीमा में समुचित निराकरण किया जाए। आवेदनों का एल-1 पर ही सकारात्मक निराकरण सुनिश्चित करें। प्रकरणों पर की गई कार्यवाही से आवेदकों को भी अवगत् कराएं। कलेक्टर ने अधिकारीवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आवेदनों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखें। इसी प्रकार मुआवजा एवं राहत् प्रकरणों पर संवेदनशीलता से कार्य करते हुए संबंधितों को समय पर नियमानुसार राहत् दिलाएं। बैठक में उन्होंने निर्देशित किया कि नामांतरण, सीमांकन एवं अविवादित बंटवारे के प्रकरणों को प्राथमिकता से निराकृत करें। राजस्व अधिकारी अपने न्यायालय में चल रहे प्रकरणों का भी निर्धारित समयावधि में निराकरण करें। अनावश्यक रूप से प्रकरणों को लंबित न रखें।

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने निर्देशित किया कि राजस्व अधिकारी अतिक्रमण हटाने के लिए नियमानुसार कार्यवाही करें। उन्होंने सभी तहसीलदार एवं एसडीएम को निर्देशित किया कि अगस्त माह में लक्ष्य के अनुरूप वसूली नहीं होने पर संबंधितों के वेतन रोकें। श्रीमती सिंह ने एसडीएम निवास एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण की समय-समय पर समीक्षा करें एवं हितग्राहियों को गुणवत्तायुक्त खाद्यान्न दिया जाए। उन्होंने एडीएम मीना मसराम को निर्देशित किया कि निवास, नैनपुर एवं घुघरी के एसडीएम को नोटिस जारी करें। बैठक में उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों से आने वाले लोगों की अनिवार्यतः कोविड स्वास्थ्य जांच कराएं। राजस्व अधिकारी लोगों को ग्रामीण क्षेत्रों में मॉस्क पहनने एवं सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने तथा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन कराएं। श्रीमती सिंह ने कोविड टीकाकरण एवं संभावित तीसरी लहर की तैयारियों के संबंध में भी चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में समस्त एसडीएम, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित संबंधित उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment