BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी ने प्रदान किये जिले को 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Monday, July 19, 2021

मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन सोसायटी ने प्रदान किये जिले को 31 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर


मण्डला 19 जुलाई 2021

कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर के दृष्टिकोंण से पूर्व तैयारी के संदर्भ में मध्यप्रदेश टाईगर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा विभिन्न स्त्रोतों से प्राप्त ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर जिला चिकित्सालय एवं कान्हा से लगे हुए सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कलेक्टर हर्षिका सिंह द्वारा सौंपे गए। कार्यक्रम में भारतीय वन सेवा क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व एसके सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. श्रीनाथ सिंह सहित संबंधित उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कलेक्टर हर्षिका सिंह ने अपने संबोधन में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए जिला स्तर पर की गई तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने ऑक्सीजन प्लांट के निर्माण तथा स्वास्थ्य केन्द्रों में बिस्तरों की संख्या में की गई बढ़ोत्तरी के संबंध में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिले के दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए शासन को प्रस्ताव भेजे गए हैं। भारतीय वन सेवा क्षेत्र संचालक कान्हा टाईगर रिजर्व एसके सिंह ने अपने संबोधन में मध्यप्रदेश टाईगर फाउंडेशन सोसायटी द्वारा लॉकडाउन अवधि में की गई सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम में जिला मंडला को मध्यप्रदेश टाइगर फाउंडेशन ने जिला अस्पताल मण्डला को 20, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सिझौरा को 2, स्नैहालय अस्पताल बिछिया को 2, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बिछिया सी.एच.सी को 2, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अंजनिया को 2 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बम्हनी को 2 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्रदान किये।


No comments:

Post a Comment