BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सभी केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ाया DA - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 14, 2021

कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा तोहफा, सभी केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़ाया DA



कोरोना महामारी के दौरान मोदी कैबिनेट ने सभी केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोफहा दिया है। सरकार ने महंगाई भत्ते पर लगी रोक को हटाते ही 11 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बुधवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में निर्णय लिया गया।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डीए में 17 से 28 फीसदी की बढोतरी का आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट में फैसला लिया गया। पिछले साल कोरोना की शुरुआत में प्रतिबंध लगा था। महंगाई भत्ते की तीन किस्तों पर रोक थी। इस प्रतिबंध को हटाने का निर्णय लिया गया है। मोदी कैबिनेट में लिए गए फैसले के अनुसार, 1 जनवरी 2020 से 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 से प्रभावी तीनों किस्तों पर लगी रोक को हटा दिया गया है।

मोराटोरियम हटने के बाद तीनों किश्तों में कुल 11 फीसदी की बढ़ोतरी होगी यानी महंगाई भत्ते की दर मौजूदा 17 फीसदी से बढ़कर 28 फीसदी हो जाएगी। सरकार के इस फैसले से केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को कोरोना संकट में फायदा होगा।

दरअसल, पिछले साल अप्रैल महीने में कोरोना महामारी शुरू होने के बाद केंद्रीय मंत्रिमंडल ने सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की दो किस्त जारी करने पर रोक लगा दी थी। क्योंकि हर 6 माह पर महंगाई भत्ते की किस्त जारी की जाती है। एक बार 1 जनवरी से जबकि दूसरी बार 1 जुलाई से जारी किया जाता है।

No comments:

Post a Comment