BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
सत्ता धारी पार्टी के पार्षद की दबंगई के चलते सरकारी से लेवरो से कराया जा रहा है घर का काम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, July 28, 2021

सत्ता धारी पार्टी के पार्षद की दबंगई के चलते सरकारी से लेवरो से कराया जा रहा है घर का काम




रेवांचल टाइम्स - शहर के नर्मदाजी वार्ड के पार्षद द्वारा मंदिर की आड़ में निजी निर्माण कराने का मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार इस निर्माण में नगरपालिका के मजदूरों से काम कराने की भी बात सामने आई है। यही नहीं पार्षद द्वारा कराए जा रहे काम में सरकारी मटेरियल का भी उपयोग किए जाने की बात सामने आई है। वहीं पार्षद का कहना है कि वे बुधवारी के पास स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर का हाल चौड़ीकरण करा रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यहां मंदिर का नहीं बल्कि पार्षद श्री प्रहलाद सोनी द्वारा स्वयं का निर्माण कराया जा रहा है। पार्षद श्री सोनी से जब इस निर्माण कार्य में नगरपालिका के मजदूरों से काम कराने की बात कही गई तो उनका कहना था कि सड़क किनारे की नाली टूट गई थी जिसके सुधार के लिए नगरपालिका के मजदूर काम करने के लिए पहुंचे थे।


गौरतलब है कि शहर में साफसफाई व्यवस्था पर नगरपालिका के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। बात नर्मदाजी वार्ड की ही करें तो यहां वार्ड में साफसफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है वार्डवासियों का कहना है कि कई बार पार्षद की वार्ड में सफाई कराने के लिए कहा जाता है लेकिन वे आमजनों की समस्याओं पर तो ध्यान नहीं देते लेकिन इसी तरह के निजी लाभों के कार्यों में ज्यादा व्यस्त देखे जाते हैं।


जिम्मेदार बन रहे अंजान


शहर के मुख्य मार्गों से लेकर शहर के बीच जिला अस्पताल के सामने इस तरह गंदगी बजबजा रही है कि लोगों को अपनी नाक मुंह में कपड़ा रखकर निकलना पड़ रहा है, आए दिन नपा के जिम्मेदार अधिकारियों ने कर्मचारियों की कमी बात कही जाती है वहीं दूसरी ओर कुछ सत्ताधारी पार्टी से जुड़े जनप्रतिनिधि ही नपा. के कर्मचारियों की निजी काम में लगा रहे हैं। तो ऐसे में शहर की साफसफाई सहित कई अन्य जरूरी व्यवस्थाओं पर क्या असर पड़ता होगा इसका आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है। कहीं न कहीं जिम्मेदारों की इसी तरह की कार्य प्रणालियों के कारण ही मंडला जिले का विकास नहीं हो पा रहा है। और जिम्मेदार लोग केवल मूक दर्शक बने हुए शिकायत के बाद उन्हें मामला संज्ञान में आता है पर केवल कार्यवाही के नाम पर खानापूर्ति करते नजर आते है अब देखा यह कि क्या नगरपालिका में काम करने वाले लेबरों से पार्षद अपने घर का काम करवाने लगेंगे तो वार्ड में कौन काम करेगा शायद इसी कारण नगर में जगह जगह गंदगी नजर आ रही है।


इनका कहना है 


हमने नगर पालिका से आवेदन देकर लेबरो को वार्ड के नाले की सफाई के लिए माँग की थी पर अभी वहां काम नही लगा तो यह काम चल रहा है यह निर्माण को ठेकेदार को ठेके में दिया गया कल से ये लेवर काम नही करेंगे

"प्रहलाद सोनी"

वार्ड पार्षद नर्मदा जी वार्ड मण्डला


"मुझे आपके माध्यम से जानकरी लग रही है अगर पार्षद के द्वारा नगरपालिका के लेवरो से घर का काम लिया जा रहा है ये नियमविरुद्ध है एवं संबंधित पार्षद के ऊपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी पार्षद के द्वारा लेवर ले जाने को लेकर कोई भी आवेदन नही दिया गया है

"प्रदीप झरिया"

मुख्य नगरपालिका अधिकारी मण्डला

No comments:

Post a Comment